{"_id":"69954151c08a465ec200009b","slug":"holi-special-train-between-chennai-and-nizamuddin-to-pass-via-agra-cantt-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर स्पेशल ट्रेन: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, चेन्नई-निजामुद्दीन के चलेगी विशेष गाड़ी; नोट कर लें टाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर स्पेशल ट्रेन: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, चेन्नई-निजामुद्दीन के चलेगी विशेष गाड़ी; नोट कर लें टाइम
Wed, 18 Feb 2026 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:04 AM IST
सार
होली पर घर जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने स्पेशल गाड़ी की सौगात दी है। ये गाड़ी निजामुद्दीन से चलेगी, जिसमें कुल 21 कोच शामिल होंगे।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली पर यात्रियों के लिए रेलवे ने चेन्नई सेंट्रल और निजामुद्दीन के बीच एक विशेष यात्री गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी आगरा कैंट होकर गुजरेगी। गाड़ी संख्या 06019 चेन्नई सेंट्रल-निजामुद्दीन प्रत्येक सोमवार को चेन्नई सेंट्रल से चलेगी। बुधवार सुबह 10:30 पर आगरा कैंट पहुंचेगी। इसका पहला फेरा 23 फरवरी को होगा और अंतिम फेरा 9 मार्च को होगा। इसके कुल तीन फेरे पूरे होंगे।
इसी तरह निजामुद्दीन-चेन्नई सेंट्रल गाड़ी 06020 प्रत्येक बृहस्पतिवार को निजामुद्दीन से चलेगी। उसी दिन सुबह 9:05 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। इसका पहला फेरा 26 फरवरी और अंतिम फेरा 12 मार्च को होगा। यह भी तीन फेरा लगाएगी।यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी में सभी श्रेणी के यात्री सफर कर सकते हैं। इसमें कुल 21 कोच शामिल होंगे, जिनमें स्लीपर श्रेणी के 16 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2 कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 कोच, एसएलआरडी (सीनियर सिटीजन/डीसेबल्ड) के 2 कोच होंगे।
यह ट्रेन डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से चलकर गुडूर जंक्शन, नेल्लूर, ओंगोल, चिराला, तेनाली, विजयवाड़ा, खम्मम, वारंगल, रामागुंडम, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन होते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।