{"_id":"69a9f0f6d447ad063108a05b","slug":"holi-is-overnow-the-battle-to-return-to-trains-and-buses-from-today-agra-news-c-364-1-ag11018-125999-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: होली हो गई...अब आज से ट्रेनों और बसों में वापसी की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: होली हो गई...अब आज से ट्रेनों और बसों में वापसी की जंग
Fri, 06 Mar 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के वार रूम से हो रही होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मॉनिटरिंग
आगरा। होली के बाद शुक्रवार से लोग अपने कार्यस्थल पर लौटने लगेंगे। इससे ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ की संभावना है। बृहस्पतिवार को स्टेशन पर ज्यादा भीड़ नहीं दिखी, मगर शुक्रवार से हालात बदलेंगे। इसे देखते हुए रेलवे और रोडवेज ने खास इंतजाम किए हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो।
रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं। आगरा कैंट पर दो होल्डिंग एरिया और अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए गए हैं। 56 स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। हालांकि ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी जारी है। इतनी ट्रेनों के संचालन के बाद भी कई लोगों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल सकी थी। त्योहार पर जैसे-तैसे घर पहुंचे थे। अब यही हाल लौटते वक्त भी है। जिनकी पहले से बुकिंग है, उन्हें भी सीट नसीब नहीं हो पा रही है।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि 200 अतिरिक्त बसों का संचालन किया है और 614 बसों के फेरे बढ़ाए हैं। लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, जयपुर और ईदगाह मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। इन पर ईदगाह से 145 बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं आईएसबीटी से दिल्ली बस लेकर जा रहे अटल बस सेवा के चालक मुकेश और परिचालक ब्रजेश ने बताया कि अभी यात्रियों की संख्या कम है। शुक्रवार से भीड़ बढ़ने की संभावना है।