{"_id":"5c7264fcbdec222bf4529925","slug":"holi-celebrations-with-rasiya-geet-in-dwarkadhish-temple-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर द्वारिकाधीश के आंगन में बिखर रहे होली के रंग, छिड़ी रसिया की तान, झूम रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर द्वारिकाधीश के आंगन में बिखर रहे होली के रंग, छिड़ी रसिया की तान, झूम रहे भक्त
Sun, 24 Feb 2019 03:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 Feb 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
मंदिर श्री द्वारिकाधीश में श्रद्धालुओं पर गुलाल डालता पुजारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश के आंगन में होली के रसिया की तान छिड़ी हुई है। सुबह से ही परंपरागत होली के रसिया का गायन शुरू हो जाता है। मंदिर के पट खुलने से लेकर बंद होने तक भक्त भी होली के रसिया और गीतों की धुन पर ठाकुरजी की भक्ति से सराबोर होकर झूमते देखे जा सकते हैं।
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर माघ पूर्णिमा के बाद से ही रसिया गायन शुरू हो गया है। मंदिर में होली के रंग जमकर बिखरने लगे हैं। द्वारकेश मंडल के पदाधिकारी होली के गीत और रसिया गायन कर ठाकुरजी को रिझा रहे हैं। साजे-बाजे के साथ ढप बज रहा है।
झांझ और मजीरा की धुन कर्ण प्रिय लग रही है। राजाधिराज द्वारिकाधीश महाराज के विग्रह के दर्शन कर श्रद्धालु होली के गीतों और रसिया की मस्ती में आनंद ले रहे हैं। भक्त भी ठाकुरजी के आंगन में नृत्य कर अपने आराध्य को रिझा रहे हैं।
विज्ञापन
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि रसिया गायन रंगभरनी एकादशी तक नित्य प्रतिदिन चलता रहेगा। शनिवार को प्रमुख रूप से होरी खेलन आयो श्याम आज रंग में बोरो री आदि रसियाओं का गायन हुआ। लोगों ने इसका खूब आनंद लिया।

ठाकुर राधा गोविंद देव मंदिर में होली महोत्सव शुरू
मंदिर श्री द्वारिकाधीश में झूमते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
उधर, परिक्रमा मार्ग स्थित राधा गोविंद देव मंदिर में शनिवार को होली महोत्सव शुरू हो गया। मंदिर में भक्तों पर गुलाब की पंखुड़ियां व गुलाल डाला गया। भक्तों ने ठाकुर राधा गोविंद देव जी के साथ होली खेली। सुबह नौ से 12 बजे तक बंगाली समाज के होली के गीत कलाकारों द्वारा ढप, ढोल, मृदंग, मजीरा की ताल पर अपने आराध्य को सुनाए।
गोवर्धन के आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित तीर्थ विकास ट्रस्ट में 26 फरवरी को होने वाले गिरिराज जी के दिव्य फाग महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रीकृष्ण-सुदामा सेवा यात्रा संघ दिल्ली द्वारा सातवें महोत्सव में ठाकुर जी के डोले के साथ दिव्य परिक्रमा लगाई जाएगी।
आयोजन समिति की ओर से जानकारी देते हुए सोनू कवाताड़ा ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 26 फरवरी को सुबह 10 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा। तदुपरांत दिल्ली, हरियाणा व अन्य प्रांतों से आए भक्तों द्वारा गिरिराज जी की परिक्रमा ठाकुर जी के डोले के साथ लगाई जाएगी।
इस परिक्रमा में भक्ति ज्ञान की गंगा में चित्र-विचित्र जी महाराज, राकेश गुलाटी, ब्रज रसिका श्यामा दासी, राजीव शास्त्री अपनी मधुर आवाज से सभी को भाव विभोर करेंगे। रविंद्र आहूजा, प्राण दुआ, सतपाल, नरेश, मंगल राजपाल, हेमराज चौधरी आदि थे।