{"_id":"606053908ebc3ed3a2402195","slug":"holi-celebrations-in-firozabad-after-holika-dahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की धूम: फिरोजाबाद में देर रात तक हुआ होलिका दहन, उड़ा अबीर-गुलाल, बरसा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की धूम: फिरोजाबाद में देर रात तक हुआ होलिका दहन, उड़ा अबीर-गुलाल, बरसा रंग
Mon, 29 Mar 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
एक-दूसरे को रंग लगाती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले में रविवार को परंपरागत तरीके से होली का पूजन किया गया। शहर में जगह-जगह होली रखी गई। होली पूजन का सिलसिला दोपहर बाद शुरु हो गया था। महिलाओं ने गुजिया, पूड़ी आदि से होलिका मइया का पूजन किया। परिवार में सुख-शांति की कामना की। देर रात होलिका दहन किया गया। लोग होली के रंग में रंगे नजर आए। अबीर-गुलाल लगाकर लोग गले मिले और होली की बधाई दी। जिले में दो हजार से अधिक स्थानों पर होली रखी गई।
विज्ञापन
सुबह से ही होलिका पूजन की तैयारियां शुरु हो गई थीं। युवा होलिका पर लकड़ी बढ़ाने के साथ होलिका को सजाते दिखे। दोपहर बाद महिला एवं युवतियां टोली बनाकर होली पूजन के लिए जाती दिखीं। लोगों ने घरों के आंगन में होली की स्थापना की। दोनों स्थान पर होली का पूजन कया।
विज्ञापन
शहर के महावीर नगर, बस स्टैंड, जलेसर रोड़, गांधी नगर चौराहा, नई बस्ती आदि क्षेत्रों में होलिका सजी दिखी। कई स्थानों पर होलिका को आकर्षक ढंग से सजाया गया। होली के परंपरागत और फिल्मी गीतों पर युवा थिरकते नजर आए। होलिका पूजन के बाद से ही बच्चों ने होली खेलना शुरु कर दिया। शाम को बाजार भी जल्द बंद हो गया। लोग होली की शुभकामनाएं देते नजर आए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भी होली की दी शुभकामनाएं
सोशल मीडिया पर होली की शुभकामनाएं देने का क्रम जारी रहा। लोगों ने ई-ग्रीटिंग भेजकर या होली के गीतों के साथ शुभकामनाएं मैसेज भेजे। साथ ही गुजिया सहित अन्य खाद्य पदार्थों के फोटो भी शेयर किए। कई लोगों ने होली को प्रेमपूर्ण तरीके से बनाने के लिए कहा।