फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holi celebration with rasiya song in dwarkadhish temple mathura

ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में रसिया की गूंज, होली के रंग में सराबोर होकर झूम रहे भक्त

Fri, 22 Feb 2019 03:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Feb 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
holi celebration with rasiya song in dwarkadhish temple mathura
द्वारिकाधीश मंदिर में झूमतीं महिला श्रद्धालु

मथुरा में विश्व प्रसिद्ध ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में शुक्रवार को होली महोत्सव की धूम रही। मंदिर में खूब गुलाल उड़ा। सेवायतों ने ठाकुरजी को गुलाल लगाया और इसके बाद भक्तों के साथ गुलाल की होली खेली। 

विज्ञापन


भक्त भी होली के इस आनंद को लूटने के लिए लालायित दिखे। भक्तों में ठाकुरजी की इस अनुपम झांकी के दर्शन के लिए होड़ सी रही। सुबह 10 से 11 बजे तक द्वारकेश रसिया मंडल के कलाकार चुन्नीलाल और छोटू पंडा ने ढप की थाप पर अपने आराध्य को होली के गीत सुनाए। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कुनवारा के साथ छाक का मनोरथ भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के गोस्वामी काकरोली युवराज डा. वागीश कुमार महाराज, राजकुमार वेदांत कुमार और सिद्धांत कुमार ने आराध्य ठाकुर द्वारिकाधीश जी महाराज को भव्य मनोरथ के साथ छाक धराई। यह भव्य दर्शन शाम छह से सात बजे तक शयन के दर्शन में खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया पुष्टिमार्गीय संप्रदाय में ठाकुर जी की बालस्वरूप की सेवा है और अपने आराध्य को लाड़ लड़ाने के लिए भाव का होना जरूरी है। इस अवसर पर श्रीधर चतुर्वेदी, कमला शंकर, बनवारी लाल, कन्हैया लाल जीतू थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed