फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holi celebration in agra

होली मिलन में वृद्धजनों का सम्मान

Sat, 26 Mar 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
holi celebration in agra
हाोली - फोटो : अमर उजाला आगरा
हरियाली वाटिका में गुरुवार को बहावलपुर सत्संग संकीर्तन मंडल के होली मिलन समारोह में वृद्धजनों का सम्मान किया गया। ओमप्रकाश बजाज, बल्देव डूमरा, सर्वप्रकाश कपूर, अशोक पोपली, हरीश बजाज, भद्रसेन वाधवा आदि उपस्थित रहे। वहीं, गुरुवार को तेलीपाड़ा मिथ्लेश्वर महादेव मंदिर में श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासभा के 46वें होली मिलन समारोह में वृद्धजनों का सम्मान किया गया। उधर, बालूगंज स्थित मुरली मनोहर मंदिर में शुक्रवार को श्री मैथिली महिला मंडल के होली मिलन में निर्धन, असहाय एवं मेधावी बच्चों को आर्थिक सहायता दी गई। वहीं, ईदगाह कॉलोनी में गुरुवार को अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा के कार्यक्रम में वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महासभा प्रांतीय अध्यक्ष योगेश्वरनाथ धाकड़ ने समाज को एकता का मंत्र दिया। कार्यक्रम में महामंत्री बच्चू सिंह, रामबाबू धाकड़, कन्हैयाराम धाकड़, हरस्वरूप धाकड़, भगवानदास धाकड़, गंगा धाकड़, करन सिंह धाकड़ आदि रहे।
विज्ञापन

.
क्रांतिकारी करुणेश के नाम से हो बेलनगंज चौराहा
आगरा। सामाजिक संस्था मित्र मिलाप ने गुरुवार शाम को बेलनगंज चौराहा पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रोशन लाल गुप्त करुणेश स्मृति में 16वां होली मिलन समारोह मनाया। संस्था ने बेलनगंज चौराहे का नाम क्रांतिकारी करुणेश के नाम पर रखने की मांग उठाई। पूर्व कुलसचिव डा. राम अवतार शर्मा ने एलान किया कि वह शहीद स्मारक में लगाने के लिए करुणेश की प्रतिमा बनवा कर देंगे।
विज्ञापन

होली मिलन समारोह में कविता की रसधार, फूलों की वर्षा और खूब गुलाल उड़ा। विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों और मेधावी छात्र-छात्राओं को इस मौके पर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी सरोज गौरिहार, चिम्मन लाल जैन के साथ डा. श्रीभगवान शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान जितेंद्र चौहान, आदर्श नंदन गुप्त, संतोष कटारा, विजय शर्मा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कैप्टन व्यास चतुर्वेदी, दीपक खरे सहित राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुद्वारे में होला मोहल्ला मनाया
आगरा। गुरु का ताल स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण में गुरुवार को होला मोहल्ला मनाया गया। इस मौके पर रागी जत्थों ने कीर्तन कथा का गान किया। साप्ताहिक पाठ की समाप्ति पर कीर्तन दरबार में संगत ने अपनी हाजिरी भरकर गुरु की खुशियां प्राप्त कीं। इस मौके पर संत बाबा प्रीतम सिंह, संत बाबा निरंजन सिंह ने कहा कि प्रभु के रंग में रंगने के बाद किसी और रंग की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस मौके पर ग्रंथी टीटू सिंह, जोगा सिंह, नरेंद्र सिंह खनूजा, बाबा हरबंस सिंह आदि का सहयोग रहा।


भार्गव सभा ने मनाई होली
आगरा भार्गव सभा ने होटल गोवर्धन, दिल्ली गेट में धूमधाम से होली मनाई। इसमें वृद्धों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। होली के गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव सुमन ने सभी को होली की बधाई दी। सम्मानित होने वालों में लालता प्रसाद, शोभा, प्रतिमा भार्गव और विशाल रहे। आयोजन में विवेक भार्गव, आलोक भार्गव, रजनी, मीनू, अंजू, मनस्वी, शिखा, सौम्या, रेनू आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed