फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi burnt at 1447 places, shouts of devotee Prahlada

1447 स्थानों पर जली होली, भक्त प्रहलाद के गूंजे जयकारे

Tue, 30 Mar 2021 10:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Holi burnt at 1447 places, shouts of devotee Prahlada
कासगंज की बड़ी होली क्षेत्र में होलिका दहन के बाद परिक्रमा करते लोग - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में सोमवार तड़के 1447 स्थानों पर होलिका दहन के बाद घर-घर होली जलाई गई। इसी के साथ ही वातावरण होलिका मैया, भक्त प्रहलाद के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने जौ की बालियों को भूनकर जौ की आखत देने के साथ रिश्तेदारों, परिचितों को होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

होलिका स्थलों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होली जलाई गई। इसी के साथ ही लोग अपने-अपने क्षेत्र के होलिका स्थलों पर पहुंचना शुरू हो गए। लोगों ने होलिका स्थलों की परिक्रमा करने के साथ ही होलिका मैया एवं भक्त प्रहलाद के जयकारे लगाए। इसके बाद वे अपने घरों पर होलिका स्थलों से आग को लेकर आए। जहां गोबर से तैयार की गई गुलरियों की मालओं को जलाया गया। इस आग पर जौ की बालियों को भूना गया। अपने परिवार के बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उनका आशीष लिया।
विज्ञापन

इसके बाद लोग अपने रिश्तेदारों, परिचितों से मिलने के लिए निकल पड़े। लोगों ने रास्ते में जो भी परिचित मिला उसे जौ की आखत देने के साथ ही होली की शुभकामनाएं दी। लोगों की भीड़ भाड़ के चलते गलियां गुलजार हो गई। सुबह लगभग 7 बजे तक यह सिलसिला चलता रहा। होलिका स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूूरी तरह से सतर्क रहा। होलिका स्थलों पर पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed