फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi 2022 Traffic system will change in Vrindavan on Rangbharni Ekadashi

होली: रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन में बदल जाएगी यातायात व्यवस्था, जानें क्या है तैयारी 

Fri, 11 Mar 2022 12:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Mar 2022 12:08 AM IST
सार

रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन में भक्तों की भारी भीड़ रहेगी। इस दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था ना रहे, इसे लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
 

विज्ञापन
Holi 2022 Traffic system will change in Vrindavan on Rangbharni Ekadashi
रंगभरनी एकादशी पर उड़ता गुलाल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है। 12 मार्च की शाम से लेकर 15 मार्च की सुबह तक बड़े और चार पहिया वाहनों का वृंदावन में प्रवेश बंद रहेगा। 

विज्ञापन


वृंदावन में रंगभरनी एकादशी पर भारी भीड़ होने की संभावना है। एकादशी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रंगों की होली का बड़ा आयोजन होगा। वहीं, ठाकुर राधावल्लभ लाल नगर भ्रमण कर भक्तों के साथ होली खेलेंगे। इसी दिन से ब्रज में पारंपरिक रंगों की होली का भी शुभारंभ होगा। एकादशी पर होने वाली भीड़ को देखते हुए वाहनों का प्रवेश रोके जाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

यहां रोके जाएंगे वाहन

कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि 12 मार्च की शाम से से यह व्यवस्था लागू होगी। नई व्यवस्था में राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से वृंदावन आने वाले बड़े वाहन छटीकरा मार्ग पर रुक्मिणी विहार पार्किंग पर रोका जाएगा। वहीं, जैंत वाले नए रोड से आने वाले वाहनों को छह शिखर मंदिर के समीप और गांव सुनरख मोड़ पर ही रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहूलियत के लिए की गई व्यवस्था 

 मथुरा से आने वाले बड़े और चार पहिया वाहन पागल बाबा के समीप सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के सामने पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे, जबकि यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले बड़े वाहन दारुक पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed