फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holi 2019 rangotsav date declared in Mathura

मथुरा में इस बार 10 दिन मनेगा रंगोत्सव, ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने जारी किया कलेंडर

Tue, 05 Mar 2019 07:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Mar 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
holi 2019 rangotsav date declared in Mathura
ब्रज में होली (फाइल)
ब्रज की होली की धूम देश ही नहीं विदेशों तक में रहती है। मथुरा के मंदिरों में तो वसंत पंचमी से होली शुरू हो जाती है। दूर-दराज से आने वाले कृष्ण भक्त भगवान के साथ होली खेलते हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद भी रंगोत्सव करा रहा है। 
विज्ञापन


इस बार ब्रज में रंगोत्सव 2019 पूरे 10 दिन का होगा। 13 मार्च को ब्रजभाषा कवि सम्मेलन के साथ इसकी शुरूआत होने जा रही है। 22 तक होने वाले आयोजनों का कलेंडर भी ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


दंगल, रसिया-भजन गायन के साथ फाग के लिए भी कई ग्रुप पहुंचेंगे। इन आयोजनों में शामिल होने के लिए प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी आ रहे हैं। जिसकी सभी तैयारियां कर ली गईं हैं, वहीं आयोजन स्थलों को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रंगोत्सव पर जो भी कार्यक्रम होने जा रहे हैं उनके बारे में जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। इस संबंध में 6 मार्च को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।  

यह होंगे आयोजन
- ब्रजभाषा कवि सम्मेलन
- अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
- तीन दिवसीय दंगल
- रसिया-भजन गायन
- फाग गायन  

मंदिरों में गूंज रहे होली गीत

उधर, मथुरा, वृंदावन, बरसाना और गोवर्धन के मंदिरों में होली गीतों की गूंज है। प्रतिदिन हजारों भक्त अपने आराध्य संग होली खेलने आ रहे हैं। राधारानी की जन्मस्थली बरसाना में यूं तो वसंत से ही होली महोत्सव की शुरूआत हो चुकी है, लेकिन महाशिवरात्रि पर लठामार होली की प्रथम चौपाई मंगलवार को निकाली गई। 

ऐसो उड़ रहो अबीर गुलाल यामै खोये गयौ श्यामरौ प्यारौ... पद के साथ प्रेम भरी लठामार होली की शुरुआत हो गई। बरसाना के गोस्वामीजनों ने शाम को मृदंग, झांझ, ढप की धुन और थाप पर नाचते गाते संध्या आरती कर होली की प्रथम चौपाई निकाली। चौपाई के दौरान अबीर गुलाल उड़ाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed