फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   History-sheeter murdered while sleeping in the fields.

Agra News: खेत पर सोते समय हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Fri, 02 Oct 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter murdered while sleeping in the fields.
हिस्ट्रीशीटर प्रेमवीर फाइल फोटो, वारदात की सूचना पर जुटे ग्रामीण।
फतेहाबाद। गांव कछपुरा में बुधवार रात खेत पर नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर प्रेमवीर की सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे बटाईदार ने खून से लथपथ शव देखकर परिजन और पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई की शिकायत पर गांव के दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों से जमीन का विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

गांव कछपुरा निवासी प्रेमवीर (32) पर चोरी और लूट के चार से अधिक मामले दर्ज थे। थाना फतेहाबाद में हिस्ट्रीशीट भी खुली थी। बुधवार रात 11 बजे प्रेमवीर और उनका भतीजा हरवीर खेत आए थे। भतीजा बाद में घर आ गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे बटाईदार लालाराम खेत पर पहुंचे। उन्होंने प्रेमवीर को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने पास जाकर देखा तो प्रेमवीर खून से लथपथ थे। चारपाई के नीचे खून बह रहा था। फील्ड यूनिट के साथ एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद पहुंचे। पुलिस ने आसपास के खेतों में हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश की मगर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


जमीन के विवाद में जान लेने का आरोप
बड़े भाई धर्मवीर ने बताया कि प्रेमवीर फरवरी में जेल से छूटकर आया था। उनके पास पांच बिस्वा जमीन है। प्रेमवीर ने जमीन पड़ोसी हरेंद्र और गंभीर को पांच लाख रुपये में बेची थी। मगर वह (धर्मवीर) नहीं चाहते थे कि जमीन बेची जाए। वह उसे वापस मांग रहे थे। इस बात पर प्रेमवीर और हरेंद्र में विवाद चल रहा था। बुधवार को दिन में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में हरेंद्र और उसके भाई गंभीर ने हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वह घर से भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के पाउच, गिलास और पानी की बोतल मिली
फील्ड यूनिट को चारपाई के पास शराब के पाउच, पानी की बोतल और प्लास्टिक के गिलास मिले। इससे आशंका है कि प्रेमवीर के पास रात में कोई आया होगा। पहले शराब पी होगी। इसके बाद हत्या कर दी गई।

सत्यापन में पुलिस को नहीं मिला था प्रेमवीर
पुलिस ने बताया कि प्रेमवीर हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस से बचने के लिए वह अक्सर अपना ठिकाना बदलता रहता था। पुलिस ने अपराधी सत्यापन के दौरान उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन मिला नहीं था। उसके खिलाफ छह प्राथमिकी दर्ज थी। इनमें चार प्राथमिकी थाना फतेहाबाद और एक-एक प्राथमिकी जैतपुर व बाह थाने की है। अधिकांश मामले लूट और कुछ मारपीट से संबंधित बताए गए हैं।


वर्जन
- मृतक के बड़े भाई ने जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। हत्या में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया है। पोस्टमार्टम से ही मृत्यु का कारण पता चलेगा। - अभिषेक अग्रवाल, डीसीपी पूर्वी जोन

हिस्ट्रीशीटर प्रेमवीर फाइल फोटो, वारदात की सूचना पर जुटे ग्रामीण।

हिस्ट्रीशीटर प्रेमवीर फाइल फोटो, वारदात की सूचना पर जुटे ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed