फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   History-sheeter and his associates attacked the young man with a knife

Agra News: हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने युवक पर चाकू से किया हमला

Sun, 28 Jul 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jul 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter and his associates attacked the young man with a knife
मैनपुरी। गांव बैजनाथपुर के पास हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने एक युवक को घेर कर चाकू से हमला किया। सरिया से पीटकर अधमरा कर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घायल हुए युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर निवासी गोपी सिंह 26 जुलाई को बाजार गया था। शाम के समय जब वह घर वापस आ रहा था। तभी गांव के पास ही प्रमोद सिंह, रजत उर्फ ईलू और वीनेश यादव निवासी निर्भय गढी जनपद फिरोजाबाद ने घेर लिया। वीनेश एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई दिनों से वह गांव बैजनाथपुर में ही रह रहा है। हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने गोपी पर चाकू और सरिये से हमला बोल दिया। चाकू और सरिये से हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जानकारी होने के बाद परिजन ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed