फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Historical heritage being destroyed due to lack of protection

संरक्षण के अभाव में नष्ट हो रही ऐतिहासिक धरोहर

Mon, 05 Jul 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Historical heritage being destroyed due to lack of protection
मैनपुरी। गांव सैदपुर बघौली बौद्ध धर्म की कई दशकों पुरानी स्मृतियों को आज भी समेटे हुए है। करीब 2500 वर्ष पुरानी बताई जाने वाली खंडित मूर्तियां और गुफा प्राचीन काल की धरोहर हैं। समय के साथ ही इस ओर कोई ध्यान न दिए जाने से बौद्धकालीन ये अवशेष भी धीरे-धीरे नष्ट होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन

विकासखंड मैनपुरी के गांव सैदपुर बघौली कभी बौद्ध धर्म के लोगों की ध्यान-स्थली भी रह चुका है। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है कि गांव में अभी भी कई वर्ष पुरानी बौद्धकालीन मूर्तियां मौजूद हैं। हालांकि देखरेख व संरक्षण के अभाव में इनका अस्तित्व खतरे में है। लोगों का तो यहां तक कहना है कि गांव सैदपुर बघौली 2500 वर्ष पूर्व भी अस्तित्व में रहा है। गांव के पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह के अनुसार गांव में एक टीले पर बबूल का एक घना जंगल था। इस बात की पुष्टि शिक्षक ब्रजेश चतुर्वेदी द्वारा भी की गई।
विज्ञापन

इन लोगों का कहना है कि आज भी टीले के नीचे एक गुफा के अवशेष हैं। गांव के कुछ बुजुर्ग बताते हैं कि शायद इस गुफा में बौद्ध भिक्षु ध्यान आदि करते थे। संभवत: उन्हीं लोगों द्वारा गांव में रखीं इन मूर्तियों को गढ़ा गया है। बलुआ पत्थर पर की गई कारीगरी इतनी जीवंत है कि इसे देखकर कोई भी तारीफ किए बिना नहीं रह सकता। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुरातत्व विभाग इस स्थल का संज्ञान ले तो पौराणिक बौद्धकालीन कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव राजपुर और शहर में भी हैं मूर्तियां
गांव सैदपुर बघौली के अलावा बौद्धकालीन ये मूर्तियां पड़ोस के गांव राजपुर में भी हैं। यहां ग्रामीणों ने उक्त मूूर्तियों का संरक्षण करते हुए मंदिर में स्थापित करा दिया है। वहीं शहर में नार्मल स्कूल में भी करीब दो दशक पूर्व कई मूर्तियां थीं। लेकिन देखरेख व संरक्षण के अभाव में वे गायब हो गईं, वहीं कुछ क्षतिग्रस्त होकर नष्ट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed