{"_id":"64fc93f07e6fb28fb60652e4","slug":"historic-ramlila-being-staged-in-agra-see-program-list-here-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में ऐतिहासिक रामलीला: जय श्री राम के साथ शुरू हुए रामजी का काम, देखें किस तारीख को कौन सा मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में ऐतिहासिक रामलीला: जय श्री राम के साथ शुरू हुए रामजी का काम, देखें किस तारीख को कौन सा मंचन
Sat, 09 Sep 2023 09:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Sep 2023 09:30 PM IST
सार
आगरा में ऐतिहासिक रामलीला के जय श्री राम के साथ रामजी का काम शुरू हुए। यहां पढ़ें और जानें किस तारीख को कौन सा कार्यक्रम होना है।
विज्ञापन
रामलीला (demo pic)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला 28 सितंबर को गणेश पूजन से शुरू हो जाएगी। इसी के साथ श्री राम के चरित्र की लीलाओं का मंचन भी श्री रामलीला महोत्सव में किया जाएगा। शुक्रवार को रामलीला में 28 सितंबर से 28 अक्तूबर तक महोत्सव के अंतर्गत होने वाले दैनिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को श्री रामलीला महोत्सव 2023 पुस्तक का विमोचन कमेटी अध्यक्ष और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल और कमेटी के पदाधिकारियों ने किया। अध्यक्ष ने बताया कि परंपरा में कोई बदलाव किए बगैर रामलीला में अभिनव प्रयोग किए जाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- 7 साल बाद स्वीकारा अपराध: 100 रुपये जुर्माने से निपटा मामला; लोन हुआ सेटलमेंट तो मिली कार्रवाई के डर से मुक्ति
विज्ञापन
रामलीला के मंचन के दौरान दर्शक दीर्घा में एलईडी लगाने की योजना है। ताकि दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को मंचीय प्रस्तुति देखने में परेशानी न हो। इसके अलावा राम बरात में करीब 100 झांकियां निकाली जाएंगी जिनमें विभिन्न समाजों के साथ सामाजिक संदेश, देश की प्रगति की गाथा समेत विभिन्न मुद्दों नजर आएंगे।
महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि राम बरात में आतिशबाजी प्रतियोगिता के लिए इस बार अलीगढ़, बरेली, पीलीभीत और बनारस के आतिशबाजों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान भगवान दास बंसल, रामकिशन अग्रवाल, अतुल बंसल, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश अग्रवाल, विनोद जौहरी, विष्णु दयाल बंसल, ताराचंद, मनोज अग्रवाल, राहुल गौतम मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः- डेंगू के डंक से लोग परेशान: एटा में दो पॉजिटिव मिलने के साथ मरीजों की संख्या पहुंची 18, बुखार से बालिका की मौत
ये होंगे मुख्य आयोजन-
- 28 सितंबर- गणेश पूजन
- 29 सितंबर- श्री मन:कामेश्वर नाथ की मुकुट सवारी
- 1 अक्तूबर- गणेश जी का नगर परिभ्रमण
- 2 अक्तूबर- रावण की दुहाई (नगर परिभ्रमण)
- 10 अक्तूबर- श्रीराम बारात
- 11 व 12 अक्तूबर- श्रीराम जनकपुरी में
- 13 अक्टूबर- सिया की विदाई