फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   girl died from fever in Etah while two patients were found dengue positive

डेंगू के डंक से लोग परेशान: एटा में दो पॉजिटिव मिलने के साथ मरीजों की संख्या पहुंची 18, बुखार से बालिका की मौत

Sat, 09 Sep 2023 07:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 07:01 PM IST
सार

एटा में डेंगू के डंक से लोग परेशान हैं। यहां दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 18 पहुंच गई है। इसके अलावा यहां बुखार से बालिका की मौत हो गई। 

विज्ञापन
girl died from fever in Etah while two patients were found dengue positive
Agra News : डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बुखार जानलेवा होता जा रहा है, शुक्रवार की देर शाम बुखार से एक 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। वहीं शनिवार को डेंगू एलाइजा की जांच में एक युवती सहित एक युवक डेंगू से ग्रसित निकला।

विज्ञापन


जिले में बुखार का प्रकोप बना हुआ है। शनिवार को इमरजेंसी से लेकर ओपीडी में फिजीशियन व बाल रोग विभाग में 140 मरीज बुखार के पहुंचे। जहां बच्चा वार्ड में किदवई नगर निवासी आरिफ व सुनहरी नगर निवासी प्रिया को बुखार के चलते भर्ती किया गया। इसके अलावा डेंगू वार्ड में तीन बुखार के पीड़ित डेंगू संदिग्ध भर्ती किए गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संपत्ति के लिए भाई बना हैवान: सिर पर किए इतने वार कि लगे 26 टांके, काट दिए कान; हाल देख डॉक्टर भी थर्रा गए
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजीशियन कक्ष में 100 के करीब बुखार के पीड़ित पहुंचे। जबकि बाल रोग विभाग में डॉ. वैभव गुप्ता ने बताया 28 से 30 तक बुखार के पीड़ित आए हैं। जहां दो बच्चों को भर्ती किया गया। जबकि इमरजेंसी में 24 घंटे में 10 बुखार के पीड़ित पहुंचे।

वहीं रिजोर थाना क्षेत्र के गांव मेहगनी निवासी सतीश ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी वैष्णवी को चार दिन से बुखार आ रहा था। गांव के ही चिकित्सक को दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शुक्रवार की शाम हालत बिगड़ने पर उसे लेकर मेडिकल कॉलेज गए। वहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। 


यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी में बुखार का कहर: पांच साल के बालक की मौत, 16 मरीज गंभीर हालत में भर्ती; दो सैफई के लिए रेफर

इसके अलावा शनिवार को चुरथरा निवासी 22 वर्षीय शशि व अवागढ़ निवासी 49 वर्षीय रामेश्वर को एलाइजा जांच में डेंगू निकला। वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन ने बताया कि शुक्रवार को दोनों के सैंपल चुरथरा सीएचसी से जांच के लिए आए थे। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना सीएचसी प्रभारी को दे दी गई है।

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि बुखार से बालिका की मौत हुई है, इस मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित गांव में टीम भेज पड़ताल कराई जाएगी। लोगों से अपील है कि बुखार आने पर झोलाछाप सहित मेडिकल संचालकों से दवा न लें। मेडिकल कॉलेज या सीएचसी-पीएचसी पर पहुंचकर इलाज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed