फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Historic building should be developed

सरकार से मैनपुरी में एतिहासिक विरासतों को संजीवनी की दरकार

Thu, 28 Jan 2021 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Historic building should be developed
मैनपुरी। जिला एतिहासिक विरासतों को अपने दामन में समेटे हुए है। शहर में महाराजा तेजसिंह के किले से लेकर औंछा में च्यवन ऋषि आश्रम, समान पक्षी विहार समेत अनगिनत पौराणिक स्थल हैं। इन्हें विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिले से लगातार मांग उठती रही है, लेकिन कभी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब लोगों को एक बार फिर बजट में पर्यटन की कोई योजना की घोषणा की उम्मीद जगी है। उन्हें उम्मीद है कि बजट में कुछ न कुछ सरकार इस बार मैनपुरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कर सकती है।
विज्ञापन

रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे
मैनपुरी में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से दोहरा फायदा होगा। पौराणिक स्थलों के विकसित होने से जिले की पहचान होगी। साथ ही पर्यटन बढ़ने से जिले के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

लोगों की बात
जिले में वैसे ही रोजगार के मौके कम हैं, ऐसे में अगर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए तो हर वर्ग को रोजगार मिलेगा। बाहर से जब लोग आएंगे तो होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन आदि से लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शीलेंद्र दुबे, अजीतगंज
इतिहास से जुड़े अनगिनत स्थल मैनपुरी में हैं। इन्हें विकसित करने के लिए सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। हर बार प्रदेश और केंद्र की सरकारें इसे अनदेखा करती रही हैं। इस बार सरकार देखते हैं क्या करती है।
सौरभ शाक्य, बड़ी नगरिया
सरकार को हर हाल में इस बार पर्यटन के लिए बजट में प्रावधान करना चाहिए। इससे केवल मैनपुरी ही नहीं अन्य जिलों में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों के आने से जिले की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा।

अवनीश अग्निहोत्री, अजीतगंज
मैनपुरी ऋषियों की तपोभूमि रही है। ऐसे में यहां पर्यटन को विकसित करने के मौके हैं। सरकार अगर ध्यान दे तो काफी हद तक पर्यटन को विकसित किया जा सकता है। इस बार जरूर पर्यटन के लिए घोषणा होने की उम्मीद है।
नीतेश श्रीवास्तव, आगरा रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed