फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hiroda and Iradatnagar won the pre-quarter match.

Agra News: हिरोड़ा और प्री क्वार्टर मैच में इरादतनगर ने मारी बाजी

Sun, 11 Jan 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Hiroda and Iradatnagar won the pre-quarter match.
विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम
आगरा। विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम के नौवें दिन पहले मैच में हिरौड़ा ग्राम पंचायत और प्री क्वार्टर मैच में इरादतनगर न्याय पंचायत की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। पहला मुकाबला अयेला न्याय पंचायत और हिरौड़ा ग्राम पंचायत के बीच खेला गया। टॉस जीतकर हिरौड़ा ग्राम पंचायत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। अयेला न्याय पंचायत की टीम 8 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। हिरौड़ा ग्राम पंचायत ने 15 रन से मैच जीत लिया। हिरौड़ा ग्राम पंचायत के पुष्पेंद्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मुकाबला प्री-क्वार्टर फाइनल के रूप में सरेंडा न्याय पंचायत और इरादतनगर न्याय पंचायत के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सरेंडा न्याय पंचायत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी इरादतनगर न्याय पंचायत की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए इरादतनगर न्याय पंचायत के राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजन समिति अध्यक्ष चेयरमैन खेरागढ़ सुधीर गर्ग ‘गुड्डू’ ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह प्रधान, शंकर सिंह, कुबेर सिंह, मनीष, सुरेंद्र लवानिया, जोगेंद्र सिकरवार आदि मौजूद रहे।

विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम

विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम

विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम

विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम

विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम

विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed