{"_id":"6a6b24b6e3584c09b805ce99","slug":"hindu-mahasabha-performs-aarti-before-taj-mahal-replica-at-agra-cantt-station-calls-it-tejo-mahalaya-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हिंदू महासभा ने ये क्या किया, आगरा कैंट स्टेशन पर ताज मॉडल की आरती, जलाभिषेक कर बोले- हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हिंदू महासभा ने ये क्या किया, आगरा कैंट स्टेशन पर ताज मॉडल की आरती, जलाभिषेक कर बोले- हर-हर महादेव
Thu, 30 Jul 2026 03:47 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 30 Jul 2026 03:47 PM IST
सार
सावन के पहले दिन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ताजमहल की प्रतिकृति के सामने हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने शिव आरती, जलाभिषेक और शंखनाद किया। संगठन ने प्रतिकृति को 'तेजो महालय' बताते हुए धार्मिक आयोजन किया, जिसके दौरान पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
ताजमहल मॉडल के सामने हिंदू महासभा ने उतारी आरती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
श्रावण मास के पहले दिन बृहस्पतिवार को कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर स्थित ताजमहल की प्रतीकात्मक प्रतिकृति के सामने अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शंखनाद किया, बेलपत्र चढ़ाए, जलाभिषेक किया और आरती उतारी। कार्यक्रम की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ मौके पर पहुंच गई।
महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष निशा ठाकुर और मंडल अध्यक्ष नितेश भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह 7.30 बजे कैंट स्टेशन पहुंचे। उन्होंने ताजमहल की प्रतिकृति के सामने पूजा करते हुए इसे तेजो महालय बताया और भगवान शिव की आराधना की। कार्यक्रम के दौरान शिव के जयकारे लगाए गए।
निशा ठाकुर और नितेश भारद्वाज ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि रेलवे परिसर में अन्य धर्मों के लोग अपनी धार्मिक गतिविधियां कर सकते हैं तो हिंदू भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि अभी केवल प्रतीकात्मक आरती की गई है।
विज्ञापन
वहीं, हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर और वरिष्ठ नेता मनीष पंडित ने संयुक्त बयान में कहा कि संगठन ताजमहल को तेजो महालय मानता है और श्रावण मास के अवसर पर भगवान शिव की आराधना की गई। उन्होंने कांवड़ यात्रा के लिए प्रदेश सरकार की व्यवस्थाओं का भी स्वागत किया।