{"_id":"6991ed857fe5d36c1a01c7c5","slug":"hindu-mahasabha-leader-detained-over-call-for-ritual-at-taj-mahal-on-mahashivratri-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: महाशिवरात्रि पर ताजमहल में अभिषेक के एलान से हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिए हिंदू महासभा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: महाशिवरात्रि पर ताजमहल में अभिषेक के एलान से हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिए हिंदू महासभा नेता
Sun, 15 Feb 2026 09:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 15 Feb 2026 09:30 PM IST
सार
आगरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर हिंदी महसभा के नेता द्वारा ताजमहल पर अभिषेक करने का एलान किया गया। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। उन्हें ताज के पश्चिमी गेट से हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में हिंदू नेता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ताजमहल पर महाशिवरात्रि मनाने के एलान के बाद रविवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के मंडल महामंत्री नितेश भारद्वाज को पुलिस ने पश्चिमी गेट से हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
महासभा के पदाधिकारियों ने कहा था कि शाहजहां के उर्स से ताज अपवित्र हुआ है। महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने महाशिवरात्रि पर ताज परिसर को गोमूत्र, गोबर और गंगाजल से शुद्ध करने और वहां पूजा करने की घोषणा की थी। सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मीना दिवाकर और जिलाध्यक्ष मीरा राठौर को आवास पर ही नजरबंद कर दिया।
वहीं शहर महामंत्री नंदू, बबलू निषाद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगरा किला के पास नजरबंद किया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज जिलाध्यक्ष मीरा राठौर अपने निवास पर ही आमरण अनशन पर बैठ गईं।