फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathan Movie: हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर, सिनेमाघरों में रिलीज न होने देने का किया एलान

Tue, 24 Jan 2023 04:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Jan 2023 04:28 PM IST
विज्ञापन
Hindu Mahasabha activists torn posters of Pathan Movie announced not allow to be released in theaters in Agra
आगरा में पठान मूवी का विरोध - फोटो : अमर उजाला

आगरा में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने पठान मूवी का विरोध किया। इसके विरोध में उन्होंने सिनेमाघर में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने मूवी के पोस्टर फाड़ दिए। बवाल देख मौके पर भीड़ गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने में जुटी रही।   



घटना रकाबगंज थाना क्षेत्र स्थित मेहर सिनेमाघर की है। यहां मंगलवार की दोपहर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता पहुंचे। यहां उन्होंने पठान मूवी के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। टॉकीज पर लगे मूवी के पोस्टर पर स्याही फेंकी और फाड़ दिए। इसके साथ ही नारेबाजी करते रहे।

Hindu Mahasabha activists torn posters of Pathan Movie announced not allow to be released in theaters in Agra
सिनेमाघरों में मूवी रिलीज न होने देने का एलान किया - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने 25 जनवरी को आगरा के सिनेमाघरों में पठान मूवी रिलीज न होने देने का एलान किया। इससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करती रही। 
Hindu Mahasabha activists torn posters of Pathan Movie announced not allow to be released in theaters in Agra
कार्यकर्ताओं ने मूवी के पोस्टर फाड़ दिए - फोटो : अमर उजाला
रिलीज होने से पहले ही आगरा में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने पठान मूवी का विरोध किया। उन्होंने मूवी के पोस्टर फाड़ दिए, स्याही से कालिख पोती। उन्होंने इसे आगरा में रिलीज न होने का भी एलान किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindu Mahasabha activists torn posters of Pathan Movie announced not allow to be released in theaters in Agra
कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सिनेमाघर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन कर रहे हिंदू महासभा के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सिनेमाघर पहुंचे। यहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि जो 'जो हिंदू की बात करेगा, वहीं देश में राज करेगा....भगवा का अपमान नहीं सहेंगे..नहीं सहेंगे..।
विज्ञापन
Hindu Mahasabha activists torn posters of Pathan Movie announced not allow to be released in theaters in Agra
मूवी न रिलीज होने देने का एलान किया - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों ने आगरा में मूवी न रिलीज होने देने का एलान किया। उन्होंने पोस्टर पर स्याही फेंककर उसे काला कर दिया। हंगामा की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था बहाल की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed