फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hindu leader opposed Brahmastra movie in Agra

Brahmastra Movie: हिंदूवादी नेता ने किया 'ब्रह्मास्त्र' का विरोध, कहा- फिल्म देखने वालों का मुंह करेंगे काला

Wed, 07 Sep 2022 05:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Sep 2022 05:15 PM IST
सार

हिंदूवादी नेता ने अभिनेता रणबीर कपूर और निर्माता करण जौहर के बयानों पर आपत्ति जताते हुए फिल्म ब्रह्मास्त्र का विरोध करने का एलान किया है। 

विज्ञापन
Hindu leader opposed Brahmastra movie in Agra
हिंदूवादी नेता गोविंद पाराशर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड की फिल्मों के बायकॉट का एक दौर सा चल पड़ा है। रिलीज से पहले ही फिल्म का विरोध शुरू हो जाता है। अभिनेता रणबीर कूपर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र का भी विरोध हो रहा है। आगरा के एक हिंदूवादी नेता ने चेतावनी दी है कि ब्रह्मास्त्र फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में आने वालों का मुंह काला करेंगे। 

विज्ञापन

अभिनेता और निर्माता के बयानों से नाराज

राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने वीडियो जारी किया है। उन्होंने अभिनेता रणबीर कपूर और निर्माता करण जौहर के बयानों पर आपत्ति जताते हुए फिल्म ब्रह्मास्त्र का विरोध करने का एलान किया है। गोविंद पाराशर ने कहा कि रणबीर कपूर कहते हैं उन्हें बीफ (गोमांस) पसंद है। गाय हमारी माता है। गोमांस खाने वाले की फिल्म का हम विरोध करते हैं। 

विज्ञापन

फिल्म का बायकॉट करने का किया एलान 

हिंदूवादी नेता ने कहा कि फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा था कि उनकी फिल्म हिट हुई तो वह पाकिस्तान को 51 करोड़ रुपये देंगे। आलिया भट्ट कहती हैं कि उन्हें पाकिस्तान पसंद है। ऐसे में हम इस फिल्म को क्यों देखें ? गोविंद पाराशर ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि जो भी इस फिल्म को देखने के लिए जाएगा, उसका मुंह काला किया जाएगा। हम इस फिल्म का बायकॉट करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed