फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hindu couples got married under mukhyamantri samuhik vivah yojana in etah

प्रशासन के 'देवता' अभी तक सोए नहीं, परंपरा को दरकिनार कर कराया 67 जोड़ों का विवाह

Tue, 30 Jul 2019 01:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jul 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
hindu couples got married under mukhyamantri samuhik vivah yojana in etah
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में जोड़े और उनके परिजन - फोटो : अमर उजाला
देवशयनी एकादशी पर सभी देवता शयन को गए हैं, लेकिन शायद एटा जिला प्रशासन के नहीं। तभी तो प्रशासन ने एक नहीं 67 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह करा दिया। वहीं एक दूल्हे ने सावन में शादी करने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


शादी कराने वाले पंडितों ने भी विरोध किया, लेकिन विधायक, अफसरों समेत अन्य गणमान्य लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दे डाला। योजना के तहत वधू को 35 हजार रुपये का चेक और 10 हजार हजार का सामान दिया गया। 
विज्ञापन


सोमवार को शहर के जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में कुरान की आयतों के साथ 11 जोड़ों ने निकाह कबूल किया। 67 जोड़े हिंदू रीति रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन में शादी से इंकार

जैथरा ब्लाक के एक गांव निवासी युवती की शादी सामूहिक विवाह समारोह में होनी थी। लेकिन लड़का समय से नहीं आया तो युवती के पिता ने फोन से संपर्क किया। इस पर लड़का पक्ष ने सावन में विवाह करने से इंकार कर दिया। 

जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने कहा कि मैंने हाल ही में यहां कार्यभार ग्रहण किया है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम मेरे आने से पहले तय गया था। वहीं सीडीओ मदन वर्मा ने कहा कि विवाह समारोह में पंडित वर्ग ने मंत्रोच्चार कर क्रियाएं संपन्न कराईं। उन्होंने सावन में विवाह नहीं होने को लेकर आपत्ति नहीं जताई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed