फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hindi Institute fake ID to foreigners Simen

हिंदी संस्थान में विदेशियों को फर्जी आईडी पर सिमें

Mon, 29 Dec 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 29 Dec 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान में विदेशी और गैर स्थानीय छात्राओं के फर्जी आईडी पर मोबाइल सिम लेने का मामला सामने आया है। हाल ही में एक मोबाइल कंपनी ने अपने सत्यापन में 19 छात्राओं की चोरी पकड़ने के बाद सिम को बंद कर दिया है। सवाल है कि संस्थान की छात्राओं को फर्जी आईडी कैसे उपलब्ध हो रही हैं। फर्जी आईडी पर सिम लेना आईटी कानून का उल्लंघन है और इसके तहत पोटा और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

 संस्थान में अर्मेनिया, अफगानिस्तान, बुल्गारिया, बेलारूस, चेक रिपब्लिक, फिजी, गयाना, जार्जिया, हंगरी, इटली, इंडोनेशिया, जापान, लिथुआनिया, मॉरीशस, मंगोलिया, रूस, श्रीलंका, थाईलैंड, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, वियतनाम, आस्ट्रिया, रोमानिया, सूरीनाम, चीन आदि देशों से छात्र, छात्राएं हिंदी सीखने आते हैं। पूर्वोत्तर राज्यों से यहां हिंदी सीखने आने वाली छात्राओं की संख्या भी खासी है। सूत्रों के मुताबिक इन छात्राओं के स्थानीय न होने के कारण सिम उपलब्ध कराने में परेशानी होती है। बताया जाता है फर्जी आईडी के आधार पर एक मोबाइल कंपनी से 150 कनेक्शन लिए गए हैं। इसमें संस्थान की एक महिला कर्मचारी की भी भूमिका है। पहली बार सत्यापन में तो कंपनियों को हिंदी में आईडी के मुताबिक नाम पता बताकर धोखा दे दिया गया। लेकिन 90 दिन बाद दूसरी बार सत्यापन में पोल खुल गई। उनकी सिम बंद कर दी गईं हैं। इस संबंध में अधिकारियों से जब पूछा गया तो उन्होंने इसे छात्राओं का निजी मामला कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed