{"_id":"6137a4538ebc3e1375339a49","slug":"hindi-hain-hum-campaign-in-dr-mps-college-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"#हिंदीहैंहम: शिक्षकों ने बच्चों को हिंदी की महत्ता बताई, एमपीएस कॉलेज और होली पब्लिक स्कूल में दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#हिंदीहैंहम: शिक्षकों ने बच्चों को हिंदी की महत्ता बताई, एमपीएस कॉलेज और होली पब्लिक स्कूल में दी गई जानकारी
Wed, 08 Sep 2021 10:19 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:19 AM IST
सार
एमपीएस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी शीतल अग्रवाल ने कहा कि हिंदी बोलने से अपनापन महसूस होता है। विश्व के तमाम हिस्सों में हिंदी का बोलबाला है।
विज्ञापन
हिंदीहैंहम कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी हैं हम का कारवां लगातार बढ़ रहा है। अमर उजाला के अभियान हिंदी हैं हम के तहत स्कूल-कॉलेजों में हिंदी का प्रचार-प्रसार जारी है। मंगलवार को एमपीएस कॉलेज और होली पब्लिक स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर इन कार्यक्रमों में शिरकत की। शिक्षकों ने उन्हें हिंदी की महत्ता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
एमपीएस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी शीतल अग्रवाल ने कहा कि हिंदी बोलने से अपनापन महसूस होता है। विश्व के तमाम हिस्सों में हिंदी का बोलबाला है। चेयरमैन एके सिंह ने कहा कि गैर हिंदी राज्यों में भी हिंदी बोलने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। निदेशक एके गोयल ने कहा कि हिंदी तो हिंदुस्तान की बिंदी है। शिक्षिका सीमा ने कहा कि हैलो की जगह हमें नमस्ते का प्रयोग करना चाहिए। विद्यार्थी विशाल सिंह ने कहा कि वे हिंदी माध्यम से ही पढ़ कर यहां तक पहुंचे हैं। मातृभाषा के बिना कोई भी राष्ट्र गूंगा है।
विज्ञापन
सेक्टर चार (आवास विकास कॉलोनी) स्थित होली पब्लिक स्कूल की जूनियर शाखा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सोनिका चौहान ने हिंदी के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन के शुरुआती स्तर पर ही बच्चों को हिंदी का ज्ञान देना चाहिए। शिक्षिका पुष्पा व सरला ने भी हिंदी को लेकर अपने विचार रखे। हिंदी हैं हम, वतन है, हिंदोस्तां हमारा... पूरे हॉल में गूंजने लगा। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी अखबार लगातार तरक्की कर रहे हैं। अंग्रेजी को लेकर अपने सम्मान से जोड़ते हैं और हिंदी हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद: वायरल-डेंगू से पांच बच्चों समेत सात ने और तोड़ा दम, अब तक 102 मौत