फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hindi Hain Hum agra people participating Amar Ujala campaign

हिंदी हैं हम: अमर उजाला के अभियान से जुड़ रही ताजनगरी, आप भी बनें हिस्सा

Mon, 09 Aug 2021 04:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Aug 2021 04:05 PM IST
सार

अमर उजाला के ‘हिंदी हैं हम’ अभियान का ताजनगरी के लोगों ने स्वागत किया है। व्हाट्सएप नंबर पर उत्साह से भरी प्रतिक्रियाएं मिलीं। आप भी अभियान का हिस्सा आप भी बन सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Hindi Hain Hum agra people participating Amar Ujala campaign
हिंदी हैं हम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला के ‘हिंदी हैं हम’ अभियान के तहत हिंदी दिवस (14 सितंबर) के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आप भी इससे जुड़कर हिंदी भाषा के प्रति अपने लगाव और इसमें अपनी पकड़ को प्रदर्शित कर सकते हैं। अपनी रुचि की गतिविधि का हिस्सा बनने के लिए व्हाट्स एप नंबर 7617566170 पर अपनी प्रविष्टि दे सकते हैं।

विज्ञापन


इन गतिविधियों में हो सकते हैं शामिल
1. खबर लिखकर भेजें : इसमें आपको अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी समस्या पर आधारित खबर हिंदी में लिखकर फोटो के साथ व्हाट्स एप नंबर पर भेजनी होगी। रविवार को जैन मंदिर के सामने बने नाले के उफनाने से होने वाले जलभराव की समस्या को इंगित किया गया।
विज्ञापन


2. आज के अखबार में क्या अच्छा लगा: आपको अमर उजाला पढ़कर बताना होगा कि आज के अखबार में आपको क्या और क्यों अच्छा लगा? यह भी आपको हिंदी में लिखकर भेजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कोटली बगीची निवासी वीरी सिंह ने अखबार में नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन पर ताजनगरी में जश्न की कवरेज को अपनी पसंद बताया। नीरज सिंह ने भी माई सिटी के हम लोग पेज पर दी गई खबरों को पसंद किया। पद्मावती बघेल को इस पेज पर अगस्त क्रांति से संबंधित पैकेज बेहतर लगा। कावेरी ग्रींस अपार्टमेंट निवासी पीएस ओबेरॉय को माई सिटी के पेज एक पर दी गई ‘13 किमी के वीआईपी रूट को चमकाया...’ खबर बेहतर लगी।

3. मेरी भाषा, मेरे शब्द : सोशल मीडिया का इस्तेमाल बढ़ने के साथ हिंदी के शब्दों का प्रचलन बढ़ रहा है। युवा इस मंच पर बातचीत के लिए हिंदी के कुछ विशेष शब्दों और अपने मुहावरों का इस्तेमाल कर हैं। व्हाट्स एप नंबर पर आप ऐसे शब्दों और मुहावरों को साझा कर सकते हैं। चयनित शब्दों व मुहावरों को भी अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। 

4. हिंदी की पुस्तक पढ़ें, अनुभव साझा करें : आपको अपनी रुचि की कोई हिंदी की पुस्तक पढ़नी है। उसका अनुभव हिंदी में लिखकर व्हाट्स एप नंबर पर भेजना होगा। पुस्तक के किस प्रसंग ने आपको सर्वाधिक प्रेरित किया और क्यों? यह भी बताना है। पुस्तक पढ़ते हुए अपनी सेल्फी भी भेजें। चयनित को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed