{"_id":"5f5f5dbb8ebc3efbc4536847","slug":"hindi-diwas-2020-mainpuri-people-says-hindi-is-the-soul-of-literature-and-culture","type":"story","status":"publish","title_hn":"#हिंदीहैंहम: 'साहित्य और संस्कृति की आत्मा है हिंदी, इसके विकास के लिए लोगों को करें प्रेरित'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#हिंदीहैंहम: 'साहित्य और संस्कृति की आत्मा है हिंदी, इसके विकास के लिए लोगों को करें प्रेरित'
Tue, 15 Sep 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
हिंदी हैं हम
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में हिंदी दिवस पर सोमवार को अमर उजाला की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्लॉक परिसर में हिंदी संवाद गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति और साहित्य को हिंदी भाषा ने ही लोगों के सामने प्रस्तुत किया। मातृभाषा हिंदी साहित्य की आत्मा है। हम सभी लोगों को हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना होगा। जब तक हम हिंदी भाषा और उसके भावों को समझकर लोगों को जागरूक नहीं करेंगे तब तक हिंदी का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आराधना गुप्ता सदस्य बाल कल्याण समिति ने कहा कि हिंदी में शिक्षण को आज पिछड़ा समझा जाता है, लेकिन अगर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री व अन्य प्रशासनिक पद पर तैनात लोगों ने इसी हिंदी भाषा में ही ज्ञान प्राप्त किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- #हिंदीहैंहम: अंग्रेजी के इन 20 शब्दों का जन्म हिंदी से हुआ है, जानिए सभी के बारे में
विज्ञापन
ज्योति शाक्य ने हिंदी में ही शिक्षण और शिक्षा दिलाने की बात भी कही। उन्होंने शपथ ली कि वह हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगी। गोष्ठी में अनीता यादव, मनू श्रीवास्तव, प्रवेश कुमारी, मीनाक्षी सिंह, सुभाषिनी यादव, नीति गुप्ता, रिखंकी, नीता तिवारी और बेबी आदि विचार व्यक्त किए।
हिंदी के प्रचार प्रसार की शपथ ली
हिंदी दिवस पर सोमवार को हिंदी समाचार पत्रों से जुड़े शहर के लोगों और समाचार पत्र वितरकों ने भी हिंदी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। उन्होंने शहर के ज्ञानचंद्र प्रकाश चंद्र न्यूज एजेंसी पर एकत्रित होकर शपथ ली। उन्होंने कहा कि वे हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयास करेंगे। साथ ही अपने परिवार व आसपास के लोगों को हिंदी बोलने और हिंदी में सभी अभिलेखीय कार्य करने के लिए भी प्रेरित करेंगे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।