फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hindi abhiyaan

देश की एकता और अखंडता में हिंदी की भूमिका अहम

Fri, 04 Sep 2020 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
hindi abhiyaan
मैनपुरी। पूरे विश्व में भारत को विविधताओं के बावजूद उसकी एकता और अखंडता के लिए जाना जाता है। इस एकता और अखंडता को कायम रखने में हिंदी का बड़ा योगदान है। वैसे तो हमारे देश में कई भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन हिंदी इसमें सबसे अधिक बोली जाने वाली और दिलों को छूने वाली भाषा है।
विज्ञापन

हिंदी में संवाद और हिंदी साहित्य ने हमें अपने इतिहास और परंपराओं के जरिए एक दूसरे से जोड़कर रखा है। हिंदी को भावों की भाषा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। हिंदी में हर भाव को प्रदर्शित करने के लिए बेहतर शब्द हैं। ये शब्द भाव ही देश को जोड़ने का काम कर रहा है। यह कहना है कि शहर के शिक्षकों का। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप पर आयोजित संवाद में हिंदी पर अपनी राय रखी।
विज्ञापन

वास्तव में हिंदी का अपना अलग ही महत्व है। इसका एक छोटा सा उदाहरण है कि हम हिंदी में बड़ों को आप और छोटों को तुम कहते हैं, जो सम्मान को प्रदर्शित करता है। जबकि अंग्रेजी में दोनों के लिए एक ही शब्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश कुमार, शिक्षक
हिंदी का अपार भंडार है, यूं समझिए अब तक हममें से अधिकांश लोगों ने सागर की बस चंद बूंदें ही चखी हैं। हिंदी साहित्य का अध्ययन करने वाले लोग इस अथाह सागर के महत्व को समझते हैं और इसे आगे बढ़ाते हैं।
-कृष्ण कुमार, प्रधानाध्यापक
पूरे विश्व में आज कई देशों में हिंदी भाषा बोली जाने लगी है, लेकिन फिर भी विदेशों में कोई हिंदी बोलता मिले तो सबसे पहले उसके भारतीय होने का ख्याल ही दिल में आता है। यहीं हिंदी और भारत का अटूट संबंध है।

-पूनम गुप्ता, शिक्षिका
देश के अलग-अलग राज्यों में भले ही हिंदी के अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन फिर भी वहां हिंदीभाषी मिल जाते हैं। वहीं हिंदी भाषी प्रदेशों में पहुंचकर वे हिंदी बोलना सीख जाते हैं। क्योंकि हिंदी हमारे खून में है।
-विनोद कुमार, शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed