फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Highway turns deadly: Three accidents in a month Woman trampled while crossing road on flyover Death

जानलेवा हुआ हाईवे: एक महीने में तीन हादसे...फ्लाईओवर पर सड़क पार करते समय महिला को रौंदा; मौत

Sat, 06 Apr 2024 07:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Apr 2024 07:57 AM IST
सार

हाईवे पर सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। चालक हादसा कर वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Highway turns deadly: Three accidents in a month Woman trampled while crossing road on flyover Death
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में मंडी समिति के सामने हाईवे के फ्लाईओवर पर सड़क पार करते समय किसी वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


शिकोहाबाद थाना के गांव सेंधालाल निवासिनी अनीता (34) पत्नी रामशरण कुछ समय से अपने पिता के साथ शाहदरा में रहती थी। परिजन ने बताया कि अनीता गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे बैंक से पैसे निकालने मंडी समिति के लिए निकली थी।
विज्ञापन


मंडी समिति के सामने हाईवे पार करते समय फिरोजाबाद की तरफ से आ रहे वाहन ने अनीता को टक्कर मार दी। अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने में तीन हादसे
2 फरवरी को नगला रामबल निवासी मोहनलाल (63) व उनकी पत्नी गिरिजा देवी (58) बस से मंडी समिति पर उतरे। सड़क पार करते समय एक वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे में मौत हो गई थी। 17 फरवरी को श्रीनगर कॉलोनी निवासी राजकुमार (58) घर से टहलने निकले थे। मंडी समिति के सामने सड़क पार करते समय एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही मौत हो गई थी। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इन सभी में चालक वाहन सहित भाग निकले थे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed