{"_id":"6a45811e8762b4940e03da6f","slug":"highway-drains-choked-at-16-locations-water-will-accumulate-during-rains-agra-news-c-25-1-agr1070-1098120-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 16 जगह हाईवे के नाले चोक, बारिश में भरेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 16 जगह हाईवे के नाले चोक, बारिश में भरेगा पानी
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा से लेकर शाहदरा के बीच नेशनल हाईवे पर नाले चोक पड़े हैं। नगर निगम ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को इन नालों की सफाई कराने के लिए पत्र भेजा है। निगम ने 16 जगहों का ब्योरा भेजा है, जहां सफाई की तत्काल जरूरत है, अन्यथा नेशनल हाईवे और इसके सर्विस रोड पर जलभराव से लोगों को जूझना होगा।
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने एनएचएआई को भेजे पत्र में कहा है कि नगर निगम अपने अधिकार क्षेत्र के नालों की सफाई अपने संसाधनों से करा रहा है। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोनल सेनेटरी अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार एनएचएआई के अधीन आने वाले अधिकांश नालों की अब तक सफाई नहीं कराई गई है। यदि समय रहते सफाई नहीं हुई तो बीते सालों की तरह बारिश में राष्ट्रीय राजमार्गों और आसपास के क्षेत्रों में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए तत्काल सफाई शुरू कराएं।
इन जगहों पर नाले कराएं साफ
- नगर निगम ने 16 जगह की सूची भी भेजी है। इनमें सब्जी मंडी से सिकंदरा चौराहा, सिकंदरा से गुरु का ताल, गुरु का ताल से लेमन ट्री होटल, आईएसबीटी होते हुए खंदारी फ्लाईओवर, खंदारी चौराहा से भगवान टॉकीज, श्री टॉकीज से गांधी नगर, गांधी नगर से वाटर वर्क्स, लेमन ट्री होटल से भगवान टॉकीज, कौशलपुर से अब्बू लाला रोड, सुल्तानगंज पुलिया से वाटर वर्क्स, हाथरस रोड, ईंट मंडी, टेढ़ी बगिया, ओपी कोल्ड स्टोरेज, रामबाग, शाहदरा अंडरपास तथा बजरंग पेट्रोल पंप से रामबाग चौराहे तक के विभिन्न नालों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पार्षदों ने निगम के दावों पर उठाए सवाल
नगर निगम ने एक ओर एनएचएआई को नालों की सफाई के लिए पत्र भेजा है, वहीं पार्षदों ने नगर आयुक्त से शहर में निगम के नालों की सफाई की मांग की है। पार्षदों ने निगम के नाला सफाई के दावाें को झूठ का पुलिंदा करार दिया और कहा कि नगला मोहन, शाहगंज क्षेत्र में नाले चोक पड़े हैं। पार्षद कप्तान सिंह ने बताया कि वार्ड 11 नगला मोहन में नालों की सफाई ही नहीं हुई। खतैना की पार्षद निधि सिंह ने कहा कि खतैना में केवल लोहामंडी रोड साइड में नाला से कचरा हटाया गया, बाकी दो से तीन किमी. का नाला पूरी तरह से चोक है। यही हाल नाई की मंडी है, जहां के पार्षद सुहैल कुरैशी ने दावा किया कि नालों की दीवार टूटने के साथ क्षेत्र के हालात बेहद खराब हैं। इस बार उनके क्षेत्र में निगम की लापरवाही से लोगों की मुसीबतें बढ़ेंगी।