फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Highway damage by rain

हाईवे की 3 में से 2 लेन पर गड्ढे, जलभराव से हादसे

Wed, 28 Jul 2021 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Highway damage by rain
आगरा। नेशनल हाईवे पर फर्राटा भरने के लिए लोग टोल टैक्स चुका रहे हैं, लेकिन आगरा-मथुरा के बीच सिकंदरा में हाईवे की 3 में से 2 लेन चलने लायक ही नहीं है। सिकंदरा से खंदारी के बीच 5 जगहों पर गड्ढे हैं और दो लेन पर जलभराव है, जिससे लेन बदलने के दौरान वाहन एक दूसरे से टकरा रहे हैं। सिकंदरा में कनक पैलेस के सामने सोमवार रात बाइक सवार इसी वजह से दुर्घटना का शिकार हो गया। मंगलवार की सुबह ग्वालियर हाईवे पर सेवला से रोहता के बीच जलभराव के कारण तीन लेन बंद होने से उल्टी दिशा से आ रहे दो बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरा टोल वसूलने के बाद भी हाईवे पर गड्ढे और जलभराव है, लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इन गड्ढों के बारे में कुछ नहीं मालूम।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड पर उल्टी दिशा में चल रहे वाहन
ग्वालियर रोड पर रोहता से सेवला के बीच हाईवे की एक साइड पर बारिश का पानी भर जाने के कारण मंगलवार सुबह से वाहनों ने उल्टी दिशा से एक ही साइड पर चलना शुरू कर दिया। सुबह बाइक पर सवार होकर निकल रहे राजवीर सिंह और ओमवीर सिंह की मोटर साइकिलों को कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घायल ओमवीर सिंह और राजवीर सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद ग्वालियर रोड के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

160 रुपये ले रहे टोल, गड्ढों की जानकारी नहीं
बारिश के बाद हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। महज 50 किमी की दूरी के लिए कार से 160 रुपये का टोल टैक्स ले रहे हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी सिकंदरा के पास हाईवे पर जलभराव और गड्ढों की जानकारी से ही इनकार कर रहे हैं, जबकि नगर आयुक्त के निवास के सामने, सिकंदरा स्मारक के पार्किंग गेट, कनक पैलेस होटल के सामने, सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर के आगे जलभराव और बड़े गड्ढे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्द: अफसरों को नहीं दिख रही परेशानी
दो महीने पहले उपमुख्यमंत्री ने नाले के निर्माण की घोषणा की, लेकिन अब तक नाले की शुरूआत नहीं हो पाई। लगातार हादसे हो रहे हैं। लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन अधिकारियों को किसी की परेशानी नहीं दिख रही। - मनमोहन शर्मा, ग्वालियर रोड
हादसे में भाई हुआ घायल
मेरा भाई हाईवे पर भरे पानी और गड्ढे देखकर जब लेन बदल रहा था तो पीछे से आती कार ने टक्कर मार दी। उसके चोटें आई हैं। यह हाईवे खतरनाक और जानलेवा है। क्या ये गड्ढे अफसरों को नहीं दिखते, जिसके रखरखाव की उनकी जिम्मेदारी है। - सुमन शर्मा, शास्त्रीपुरम

दलील: कॉलोनियों के कारण जलभराव
हाईवे किनारे हमने ड्रेनेज नेटवर्क बनाया है, लेकिन शहरी क्षेत्र में कॉलोनियों ने अपना ड्रेनेज हमारे सिस्टम से जोड़ लिया जो केवल बारिश के पानी के लिए था, न कि सीवर और कॉलोनी के लिए। यही पानी ओवरफ्लो हो रहा है। हाईवे जहां टूटा है, उसकी जल्द मरम्मत कराएंगे। - सचिन, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed