फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Highway blocked for 2 hours alleging murder of young man

Agra News: युवक की हत्या का आरोप लगाकर 2 घंटे हाईवे किया जाम

Mon, 06 Nov 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 06 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Highway blocked for 2 hours alleging murder of young man
किशनी। गांव चतुरीपुर निवासी एक युवक का शव एक मैरिज होम के पास मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। हत्या का आरोप लगाते हुए एनएच-92 पर शव रख कर जाम लगा दिया। एक नामजद सहित 2 लाेगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद 2 घंटे से लगा जाम खुल सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चतुरीपुर निवासी सुमीरा देवी का पुत्र बॉबी यादव रविवार की शाम खेत पर पानी लगाने की बात कह कर घर से निकला था। मां से कहा था कि वह होटल पर ही खाना खा लेगा। सोमवार की सुबह परिजन को सूचना मिली कि बॉबी का शव सरसई नावर जाने वाले मार्ग पर सड़क पर पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे तो बताया कि वह सड़क हादसे का शिकार हुआ है। इसी बात पर परिजन बिफर गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सुबह 11 बजे के करीब ग्रामीण एकत्र हो गए और एनएच 92 पर शव को रखने के बाद अवरोध डाल कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जाम लगाए लोगों को समझाया, लेकिन वह बाॅबी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि पुलिस होटल पर लगे सीसीटीवी देखे और कार्रवाई करे। कुछ ही देर में कुर्रा, एलाऊ आदि थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गए। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों की बीच झड़प भी हुई। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने आश्वासन दिया कि वह जांच कर मुकदमा दर्ज करेंगे। गेस्ट हाउस संचालक सूरज पाल सिंह निवासी खिदरपुर सहित दो के विरुद्ध पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। दोपहर एक बजे करीब दो घंटे से जाम लगाए लोग शांत हुए जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed