फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Highest social media crime in Mathura

साइबर अपराध: जरा सी, असावधानी आपको मुश्किल में डाल सकती है, सोशल मीडिया अपराध में मथुरा अव्वल, पढिए ये खबर

Tue, 24 Aug 2021 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 24 Aug 2021 01:29 AM IST
सार

अपराधी हमेशा असली प्रोफाइल से ही नंबर और फोटो लेते हैं। इसलिए अपनी प्रोफाइल को हमेशा लॉक करके रखना चाहिए। इससे फोटो कापी नहीं होगा। सीन में ओनली फ्रेंड का विकल्प चुनें। वहीं टैग विकल्प को भी बंद करके रखना चाहिए। इस तरह का अपराध होने पर पुलिस की तुरंत सहायता लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Highest social media crime in Mathura
साइबर क्राइम का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्ट्राग्राम और व्हाट्सएप आदि का प्रयोग हर कोई करता है। इन पर निजता बनाए रखना हर कोई चाहता है। मगर, अब शोहदों से लेकर साइबर अपराधियों ने इसे अपना हथियार बना लिया है। जरा सी, असावधानी आपको मुश्किल में डाल सकती है। यह हम नहीं, बल्कि आंकड़े बता रहे हैं। आगरा रेंज में सोशल मीडिया क्राइम के सात महीने में 75 मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा मथुरा के रहे। इसके बाद में आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी का नंबर आता है।
विज्ञापन

आईजी रेंज नवीन अरोरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध का आंकड़ा जारी किया है। एक जनवरी से लेकर 31 जुलाई तक मथुरा में 33, आगरा में 16, फिरोजाबाद में नौ, मैनपुरी में तीन मामले सात महीने में दर्ज हुए। इसके अलावा साइबर क्राइम थाना में 14 केस दर्ज हुए। इनमें कुल 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आईजी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर मार्फ करके फोटो डालने और फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने के मामले ज्यादा आ रहे हैं। कई बार बदनाम किया जाता है तो कई बार रुपयों की मांग की जाती है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई करती है। अगर, लोग सावधानी बरतें तो इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधी हमेशा असली प्रोफाइल से ही नंबर और फोटो लेते हैं। इसलिए अपनी प्रोफाइल को हमेशा लॉक करके रखना चाहिए। इससे फोटो कापी नहीं होगा। सीन में ओनली फ्रेंड का विकल्प चुनें। वहीं टैग विकल्प को भी बंद करके रखना चाहिए। इस तरह का अपराध होने पर पुलिस की तुरंत सहायता लेनी चाहिए।

केस : 1
शाहगंज क्षेत्र की छात्रा की फोटो लगाकर फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली गई थी। उसकी फोटो को मार्फ करके दूसरी फोटो से जोड़ दिया गया था। इसके बाद मोबाइल नंबर लिख दिया गया था। इससे छात्रा के पास अनजान लोगों के फोन आने लगे थे। साइबर सेल की जांच में आरोपी कोई और नहीं, बल्कि छात्रा का पड़ोसी निकला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
केस : 2
शहर के एक कॉन्वेंट स्कूल की शिक्षिका के नाम से 11वीं के छात्र ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली थी। छात्र शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ता था। शिक्षिका का फोटो मार्फ कर दिया था। स्कॉर्ट सर्विस लिखकर अश्लील बातें भी लिख दीं। मोबाइल नंबर एक पोर्न साइट पर भी डाल दिया था। इससे शिक्षिका तनाव में आ गई थीं। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने नाबालिग छात्र और उसके रिश्तेदार युवक को पकड़ा था।
ये है आंकड़ा
जनपद, अनावरित प्रकरण गिरफ्तारी बरामद संपत्ति और धनरिाश
आगरा 16 13 14 मोबाइल
मथुरा 33 17 00
फिरोजाबाद, 09 02 00
मैनपुरी, 03 02 00
साइबर क्राइम यूनिट 00 00 00
साइबर थाना 14 03 1.70 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed