फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   high voltage current in tractor trolly

ट्रैक्टर ट्राली में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, तीन लोगों ने कूद कर बचाई जान

Thu, 18 Aug 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
high voltage current in tractor trolly
कुसमरा। चौकी क्षेत्र में नगर पंचायत कार्यालय के पास बृहस्पतिवार की दोपहर फ्रीजर लादकर जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली में बिजली का करंट दौड़ गए। लोगों के शोर मचाने पर चालक सहित तीन लोगों ने कूद कर जान बचाई। उक्त घटना से गुस्साए लोगों ने विद्युत विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

बेवर थाना क्षेत्र के गांव कूंडी में बृहस्पतिवार को तीन लोगों के शव फ्रीजर में रखे गए थे। अंतिम संस्कार के बाद गांव निवासी रजनेश फ्रीजर को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर नगर पंचायत कार्यालय ले जा रहा था। जब वह गली में पहुंचा तो फ्रीजर झूल रहे बिजली के तारों से छू गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में तीव्र करंट प्रवाहित हो गया, स्पार्किंग होता देख चालक रजनेश व ट्रैक्टर पर बैठे दो अन्य युवकों ने कूद कर अपनी जान बचाई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने विभाग पर कई बार कहने के बाद भी झूलते तार सही न कराने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। लोगों ने प्रदर्शन कर तार सही कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में संजू, नरेश, कुलदीप, ब्रह्मानंद, विनय, राजेश, लालाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed