Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High Toll on Northern Bypass Pushes Heavy Vehicles Through Agra City Transporters Demand Relief

यूपी: उत्तरी बाईपास से क्यों नहीं गुजर रहे ट्रक, किस तरह रुकेगी शहर में एंट्री; ट्रांसपोर्टरों ने बताया समाधान

Fri, 13 Nov 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 13 Nov 2026 09:59 AM IST
सार

उत्तरी बाईपास पर चार स्थानों पर करीब दो हजार रुपये टोल चुकाने से बचने के लिए भारी वाहन आगरा शहर के बीच से गुजर रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों ने टोल कम करने और यमुना एक्सप्रेसवे पर निशुल्क चढ़ने-उतरने की सुविधा देने की मांग उठाई है।
 

विज्ञापन
High Toll on Northern Bypass Pushes Heavy Vehicles Through Agra City Transporters Demand Relief
उत्तरी बाईपास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के बीच से होकर भारी वाहन हाईवे पर दौड़ रहे हैं। इससे जाम लगने के साथ हादसों में लोगों की जान जा रही हैं। व्यावसायिक वाहन टोल बचाने के लिए शहर में घुसते हैं। महुवन से फिरोजाबाद तक उत्तरी बाईपास से जाने में चार स्थानों पर करीब 2 हजार रुपये टोल टैक्स देना होता है। इस मामले पर आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन, आगरा पब्लिक कैरियर एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्ट नगर में बैठक की।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि उत्तरी बाईपास से टोल कम किया जाए तो ट्रक शहर में होकर नहीं निकलेंगे। महुवन, उत्तरी बाईपास, यमुना एक्सप्रेसवे और टूंडला में वसूला जाने वाला टोल टैक्स अधिक है। उन्होंने एनएचएआई से टोल प्लाजा के बीच की दूरी और वैधानिक अनुमति सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। ट्रांसपोर्टरों ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, पुलिस, एनएचएआई और यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन के साथ संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन


ये बोले ट्रांसपोर्टर 
आगरा गुड्स कैरियर एसो. के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि  एनएचएआई चारों टोल की दूरी व वैधानिक अनुमति सार्वजनिक करे। उत्तरी बाईपास का टोल खत्म कर इसे आगरा-अलीगढ़ मार्ग से जोड़ा जाए, जिससे शहर को जाम से मुक्ति मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा पब्लिक कैरियर एसो. के महासचिव देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि 60 किमी. दूरी में दो हजार रुपये टोल टैक्स डीजल खर्च से भी ज्यादा है। संपर्क मार्ग बनने तक यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ने-उतरने की निशुल्क सुविधा मिले, तभी भारी वाहन बाईपास अपनाएंगे। 


यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसो. अंचल अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा कि टोल कम लगे तभी भारी वाहन शहर में नहीं आएंगे। लागत पूरी होने के बाद भी हाईवे और रिंग रोड पर टोल लिया जा रहा है, इसे बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed