फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High testing of Agra metro will be done soon fitness report received from departments

Agra Metro: मेट्रो की हाई टेस्टिंग होगी जल्द, विभागों से मिली फिटनेस रिपोर्ट

Sat, 08 Jul 2023 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Jul 2023 09:24 AM IST
सार

आगरा मेट्रो की हाई टेस्टिंग जल्द होगी। इसके लिए विभागों से अनुमति मिल गई है। अभी पीएसी मैदान में बने 700 मीटर के ट्रैक पर टेस्टिंग हुई है। 

विज्ञापन
High testing of Agra metro will be done soon fitness report received from departments
Agra Metro - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रायल से पहले हाई टेस्टिंग की जाएगी। इसके लिए ट्रैक, सिग्नल समेत अन्य उपविभागों से फिटनेस रिपोर्ट मिल गई है। अगले सप्ताह से हाई टेस्टिंग शुरू हो जाएगी। इसके बाद ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो ट्रेन के ट्रायल से पहले हाई टेस्टिंग की जाएगी। मेट्रो ट्रेनों को ट्रैक पर लाया जाएगा। इसके लिए सिग्नल एंड कम्युनिकेशन, ट्रैक्शन, ट्रैक समेत अन्य उपविभागों ने इनका तकनीकी और भौतिक सर्वे कर फिटनेस की रिपोर्ट दी है। अभी पीएसी मैदान में बने 700 मीटर के ट्रैक पर टेस्टिंग हुई है। ताजमहल के पूर्वी से जामा मस्जिद तक के ट्रैक पर मेट्रो को ले जाकर हाई टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन

विशेष सुरक्षा बल कमांडेंट ने मेट्रो की परखी सुरक्षा व्यवस्था

मेट्रो ट्रेन की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद यूपी पुलिस के चतुर्थ बटालियन विशेष सुरक्षा बल के कमांडेंट अमित कुमार ने मेट्रो ट्रेन के भूमिगत स्टेशनों का निरीक्षण किया। स्टेशनों पर यात्रियों और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे सिस्टम और कंट्रोल रूम की जानकारी की। यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि स्टेशनों पर महिला सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। परिसर और स्टेशन पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे कंट्रोल रूम से सभी पर नजर रखी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed