फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High tension line work stalled, to be 26 meters high

Agra Metro: आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के निर्माण कार्य में हाईटेंशन लाइन बनी रोड़ा, इसलिए पिछड़ रहा काम

Thu, 16 Apr 2026 01:01 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 01:01 PM IST
सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में हाईटेंशन लाइन ऊंची करने की अनुमति न मिलने से एलिवेटेड ट्रैक का काम प्रभावित हो सकता है। वहीं एमजी रोड और भगवान टॉकीज तक ट्रैक निर्माण तेजी से जारी है और कई हिस्सों में बैरिकेडिंग भी हटाई गई है।

विज्ञापन
High tension line work stalled, to be 26 meters high
हाईटेंशन लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के दूसरे कॉरिडोर में हाईटेंशन लाइन ऊंचा होने का कार्य अटक गया है। अभी इसको विद्युत विभाग से अनुमति नहीं मिली है। इसके चलते उसका कार्य देर से शुरू हो पाएगा। इससे मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक का कार्य पिछड़ जाएगा।
विज्ञापन

मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। इसमें मंडी समिति के पास 132 केवी की विद्युत लाइन गुजर रही है। इसके नीचे से मेट्रो का एलिवेटेड ट्रैक गुजारा जाएगा। हाईटेंशन लाइन को ऊंचा करने का काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इसे करीब 26 मीटर तक ऊंचा करना है। इसे सिंगल पिलर पर शिफ्ट किया जाएगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि हाईटेंशन लाइन को ऊंचा किए जाने का सर्वे हो गया है। जल्द ही इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी रोड पर ट्रैक बनाने का कार्य किया तेज
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के उप महाप्रबंधक ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर एमजी रोड से होकर भी गुजरेगा। इसके लिए ट्रैक का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। ट्रैक बनने के बाद मॉल रोड, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज और सूरसदन से दीवानी तक एक ओर की बैरिकेडिंग भी हटा दी है। भगवान टॉकीज तक ट्रैक लगभग तैयार हो गया है। कुछ जगह पिलर पर यू-गर्डर रखना बाकी है। स्टेशन बनाने का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed