फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High-tech CCTV cameras will be installed in the Chambal Sanctuary to curb illegal mining.

Agra News: चंबल सेंक्चुअरी में अवैध खनन रोकने के लिए लगेंगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरे

Sun, 18 Oct 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
High-tech CCTV cameras will be installed in the Chambal Sanctuary to curb illegal mining.
आगरा। चंबल सेंक्चुअरी क्षेत्र और आसपास के तटीय इलाकों में अवैध बालू खनन तथा उसके परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। चंबल क्षेत्र के चिह्नित परिवहन मार्गों पर 24 घंटे निगरानी के लिए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सुप्रीम के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन और वन विभाग ने खनन टास्कफोर्स की बैठक में कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। योजना के तहत चंबल सेंक्चुअरी के सबसे संवेदनशील तीन प्रमुख स्थलों पर उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों के जरिये गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की लाइव निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

मॉनिटरिंग के लिए एक विशेष कमांड सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है। इस सेंटर में तैनात टीम दिन-रात बालू लदे वाहनों और अवैध गतिविधियों पर नजर रखेगी। यूपीडेस्को की मदद से परियोजना के लिए तैयार किए गए तकनीकी और वित्तीय प्रस्ताव पर जिला प्रशासन मंथन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही इस प्रस्ताव को शासन को भेजकर वित्तीय मंजूरी व बजट व्यवस्था कराकर कैमरे लगाने का काम शुरू किया जाएगा। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कैमरे लगाए जाएंगे ताकि अवैध खनन की निगरानी कर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

------------
जलीय जीव भी होंगे सुरक्षित
भारत सरकार के जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा आमंत्रित कर कंपनी का चयन किया जाएगा। बजट स्वीकृत होते ही कैमरों और नेटवर्किंग की स्थापना का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे न केवल अवैध खनन पर स्थायी नकेल कसेगी, बल्कि चंबल नदी में पाए जाने वाले दुर्लभ घड़ियालों, मगरमच्छों और डॉल्फिन के प्राकृतिक आवास को भी सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed