फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High-speed metro train trials postponed, likely to begin on April 30th; originally scheduled for April 20th, but load trials not yet complete

Agra News: मेट्रो ट्रेन का हाईस्पीड ट्रायल टला, 30 से होने की संभावना, 20 अप्रैल से होना था, अभी भार का ट्रायल नहीं हुआ है पूरा

Fri, 17 Apr 2026 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
High-speed metro train trials postponed, likely to begin on April 30th; originally scheduled for April 20th, but load trials not yet complete
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक हाईस्पीड ट्रायल टाल दिया है। अब 30 अप्रैल से इसके शुरू होने की उम्मीद है। 20 अप्रैल से ट्रायल की तैयारी थी। सिग्नल-भार का ट्रायल पूरा नहीं होने के कारण हाईस्पीड ट्रायल 10 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर तक छह स्टेशनों पर ही मेट्रो चल रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन तक ट्रैक बन गया है। इस पर हाईस्पीड ट्रायल सोमवार से होना था लेकिन इसे 10 दिन आगे बढ़ा दिया गया है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो के सिग्नल ट्रायल हो चुके हैं। अभी भार का ट्रायल चल रहा है। ये पूरा नहीं हुआ है। इसके बाद हाईस्पीड ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन


सुल्तानगंज-कमला नगर स्टेशन का कार्य किया तेज
यूपीएमआरसी ने सुल्तानगंज चौराहा और कमला नगर में मेट्रो स्टेशन का कार्य तेज कर दिया है। इन दोनों स्टेशनों के बीच ही मेट्रो का ट्रैक हाईवे को पार करेगा। दरअसल, भगवान टॉकीज से सुल्तानगंज की पुलिया की ओर ट्रैक बाईं ओर से गुजर रहा है। कमला नगर से ये दाईं ओर से गुजरेगा। इसके लिए यहां दो मशीनें कार्य कर रही हैं। इसका कार्य तेज होने से ट्रैक का निर्माण जल्द पूरा होगा। दिसंबर तक ये कॉरिडोर पूरा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed