फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High Speed Bike Accident Two Died Viral Picture Provide Indentification

कासगंजः रफ्तार ने थाम दिया दो दोस्तों की जिंदगी का सफर, मौत के बाद वायरल फोटो ने कराई पहचान

Tue, 01 Sep 2020 06:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 01 Sep 2020 06:38 PM IST
सार

बूढ़ी गंगा के पास नवादा गांव के बाहर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन
High Speed Bike Accident Two Died Viral Picture Provide Indentification
आकाश और हरविंदर के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नवादा में बूढ़ी गंगा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक डिवाइडर से टकरा गए। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


आकाश (25) पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम पहलोई सिढ़पुरा हुए अपने साथी हरविंदर (22) के साथ बाइक से सिंकदपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव गजौरा में अपनी ननिहाल गया था। दोनों ही मंगलवार की सुबह वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


बूढ़ी गंगा के पास नवादा गांव के बाहर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मौके पर पहुंचे परिजनों में शव देख कर कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त
हादसे के बाद दोनों की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। इस पर पुलिस ने उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आकाश के दोस्त मौनी निवासी सिढ़पुरा ने उसकी फोटो देखी तो पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। 

ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत
वहीं एक अन्य हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। संतोष (30) पुत्र जयदेव निवासी ग्राम चांदपुर खेत से घर वापस आ रहा था। गांव के पास ही ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव देखकर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सड़क हादसे में मृतक संतोष के दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा रोहित 9 वर्ष एवं छोटो बेटा मोहित 6 वर्ष का है। उसकी मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठा गया। पत्नी सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed