फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High Security Registration Plate On Vehicle Compulsory On Vehicles agra up news

Agra: वाहन पर हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं है तो जरूर लगवा लें, 5 हजार का चालान कटेगा, सीज भी हो जाएगी गाड़ी

Wed, 15 Feb 2023 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 09:56 AM IST
सार

चालान में छूट की मियाद आज खत्म हो रही है। 16 फरवरी से चालान होंगे। 7.10 लाख वाहनों पर अभी तक हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं लगी है। 

विज्ञापन
High Security Registration Plate On Vehicle Compulsory On Vehicles agra up news
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आपके वाहन पर हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं है तो पकड़े जाने पर 5000 रुपये देने होंगे। चालान में छूट की मियाद बुधवार को खत्म हो रही है। 16 फरवरी से जांच अभियान चलेगा। यातायात निदेशालय का आदेश भी हो गया है। अभी 7.10 लाख वाहनों पर यह प्लेट नहीं है।
विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय में एक अप्रैल 2018 से पहले के 12,00,187 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 4,89,578 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी प्लेट लग चुकी है। पर 7.10 लाख वाहनों पर अभी भी ये प्लेट नहीं लगी है। इसमें सबसे अधिक स्थिति खराब निजी वाहनों की है। विभाग में पंजीकृत 11,42,476 निजी वाहनों में से 6,84,509 वाहन स्वामियों ने अभी भी प्लेट नहीं लगवाई।
विज्ञापन


व्यावसायिक वाहनों में आरटीओ के यहां पंजीकृत 57711 वाहनों में से 26100 वाहनों पर अभी भी प्लेट लगना बाकी है। एआरटीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवाने के लिए 15 फरवरी तक छूट थी, इसके बाद ये प्लेट नहीं होने पर वाहनों का चालान किया जाएगा। इसके लिए जांच अभियान भी चलाएंगे। पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अप्रैल, 2018 से पहले के वाहनों में लगनी है प्लेट

हाई सिक्योरिटी प्लेट एक अप्रैल 2018 से पहले के वाहनों को लगवानी है। इस तिथि के बाद सभी नए वाहनों में ये प्लेट आ रही है। इसके लिए एप www.siam.in पर आवेदन कर संबधित डीलर से संपर्क कर सकते हैं। हाई सिक्योरिटी लगवाने से वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी। हाई सिक्योरिटी प्लेट आसानी से बदली नहीं जा सकेगी। इसमें यूनिक आईडी लगी है, जिससे वाहन आसानी से चिह्नित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed