{"_id":"5d16f7bf8ebc3e3cbb3e830f","slug":"high-school-girl-dies-after-crushing-truck-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा, मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा, मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा, हंगामा
Sat, 29 Jun 2019 11:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर एकत्र भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शनिवार को मुस्तफाबाद मार्ग पर ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने मार्ग जाम कर काफी देर तक हंगामा किया।
शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव डिबाइची की रहने वाली 14 वर्षीय बेबी पुत्री हाकिम सिंह हाईस्कूल की छात्रा थी। शनिवार सुबह वो साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान मुस्तफाबाद रोड पर ट्रक ने छात्रा को रौंद दिया।
घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे गए। आक्रोशित परिजनों ने छात्रा का शव मुस्तफाबाद मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होते ही फोर्स के साथ पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।