फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High Court grants stay to Kanchan Mittal, a conspirator in the conversion case

Agra News: धर्मांतरण की साजिशकर्ता कंचन मित्तल को हाईकोर्ट से मिला स्टे

Mon, 01 Dec 2025 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
High Court grants stay to Kanchan Mittal, a conspirator in the conversion case
आगरा। थाना शाहगंज के केदार नगर में कोठी में धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार 8 आरोपियों के खिलाफ पुलिस आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। जेल भेजे गए मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी से पूछताछ के बाद दो आरोपियों कंचन मित्तल और दिनेश चावला के नाम भी प्राथमिकी में बढ़ाए गए हैं। पुलिस साजिशकर्ता कंचन मित्तल को गिरफ्तार कर पाती, उससे पहले ही वो हाईकोर्ट चली गई। इस पर उसे हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया है। अब पुलिस केस में विवेचना करने के बाद उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करेगी।
विज्ञापन

2 सितंबर को केदार नगर में धर्मांतरण का मामला सामने आया था। आरोप है कि कालोनी निवासी राजकुमार लालवानी घर में लोगों को बुलाता था। उनको बीमारी ठीक करने और नाैकरी का झांसा दिया जाता था। इसके बाद ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जाता था। मामले में पुलिस ने राजकुमार लालवानी सहित आठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। राजकुमार को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। उससे पूछताछ में पंजाब के अंबाला की कंचन मित्तल और महाराष्ट्र के मुंबई स्थित उल्लास नगर के दिनेश चावला का नाम सामने आया था।
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि मामले में घनश्याम हेमलानी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी कंचन मित्तल का अंबाला में आश्रम है। उसके आश्रम में लोगों को बुलाया जाता था। उसके संपर्क में राजकुमार भी था। वह लोगों को उसके पास लेकर जाता था। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराया जाता था। साजिशकर्ता के रूप में कंचन और दिनेश चावला के नाम की वृद्धि की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी थी। मगर वो हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुकदमे में भारत की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा को खतरा पहुंचाना (113-3) व संगठित अपराध करने की धारा 111 (4) बीएनएस को भी बढ़ाया गया। उसने हाईकोर्ट में अपील की थी। इस पर उसे गिरफ्तारी पर स्टे मिला है। हाईकोर्ट ने माना कि उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। विवेचना में नाम सामने आया था। इस आधार पर मुकदमे में बढ़ाया गया। पुलिस आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। वहीं अन्य कंचन और दिनेश के खिलाफ भी विवेचना पूर्ण करेगी। इसके बाद आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed