फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heroes of Azad Hind Fauj remembered across the district on Jayanti

जयंती पर जिले भर में याद किए गए आजाद हिंद फौज के नायक

Sun, 23 Jan 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Heroes of Azad Hind Fauj remembered across the district on Jayanti
मैनपुरी/बेवर/ करहल। रविवार को आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिले में श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। जगह-जगह कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए देश भक्तों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शहर के देवी रोड पर विवेकानंद युवा सेवा समिति ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। नेताजी की चित्र पर माल्यार्पण के बाद उनकी याद में समिति के पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर समिति के सदस्य राजीव गुप्ता ने कहा नेताजी सुभाषचंद्र बोस हम सब युवाओं के मार्ग दर्शक हैं। आज के युवाओं को इनकी जीवनी से शिक्षा लेनी चाहिए तथा आज के युवाओं को सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर समिति के सचिव अंकुश श्रीवास्तव, पवन चौहान, आरिफ उल्ला खां, शिवम सोती, अरुण प्रताप सिंह, मनीष यादव, दीपक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। कस्बा करहल में अमर शहीद सुखदेव वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष गौरव दुबे ने कहा कि नेताजी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था। कार्यक्रम के दौरान कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ वर्चुअल शहीद मेला शुरू
बेवर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कस्बा में शहीद स्मृति मेला एवं सर्वजन विकास प्रदर्शनी का वर्चुअल शुभारंभ हो गया। छिबरामऊ चुंगी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया और ईओ दुर्गेश कुमार सिंह ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वीरेंद्र सिंह चौहान और भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों द्वारा कोविड नियमों का पालन करते हुए माल्यार्पण किया। शहीद स्मारक पर देश की स्वत्रंता संग्राम में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों जमुना प्रसाद त्रिपाठी, छात्र कृष्ण कुमार, सीताराम गुप्त की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं शहीद मंदिर में स्थापित देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकान्त भाटिया ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा आयोजित शहीद स्मृति मेला एवं सर्वजन विकास प्रदर्शनी को इस वर्ष कोविड संक्रमण के चलते अनुमति नहीं मिली है जिसके चलते रामलीला मैदान में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। वहीं शहीद स्मारक भवन पर सांकेतिक रूप में समस्त औपचारिकताएं की जाएंगी। कार्यक्रम में धर्मेंद्र अज्ञानी, कैप्टन मोहन श्याम सिंह, रामजी भारद्वाज, धीरेंद्र सिंह, रजनीश यादव, अमित कुमार यादव, उमेश यादव, रमेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुभाष आचार्य, मनमोहन सिंह, सुमित सिकरवार, ज्ञानेंद्र चौहान, शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed