फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heritage Station vandalized

हेरिटेज स्टेशन पर तोड़फोड़

Tue, 18 Oct 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Heritage Station vandalized
आगरा किला स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कैंटीन के लिए की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा किला स्टेशन के ऐतिहासिक स्वरूप से रेल विभाग ने छेड़खानी कर दी। प्लेटफार्म नंबर एक पर एक कैंटीन के लिए रिफ्रेशमेंट रूम में तोड़फोड़ की गई। इसके पहले प्लेटफार्म नंबर तीन और चार में सुंदरीकरण के नाम पर ऐतिहासिक इमारत में तोड़फोड़ करके निर्माण कराया गया। इस पर पुरातत्व विभाग ने रेलवे अधिकारियों पर न केवल मुकदमा दर्ज कराया है बल्कि अवैध निर्माण को तोड़ने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें, आगरा किला स्टेशन की एक सौ साल से ज्यादा पुरानी इमारत है। रेलवे के अधिकारियों ने पहले प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर इमारत की खूबसूरती खत्म करने के लिए तोड़फोड़ करके नए निर्माण कराए गए। इस मामले में पुरातत्व विभाग ने इसी सप्ताह रेलवे अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अवैध निर्माण को गिराने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

ताजा मामला रविवार की रात का है। सूत्रों ने बताया कि वाणिज्य विभाग ने मदन पेठा स्टोर के नाम से प्लेटफार्म नंबर एक पर रिफ्रेशमेंट रूम में स्टाल आवंटित किया। नियमों के मुताबिक, इस कक्ष में कैंटीन संचालक अंदरुनी हिस्से में साज सज्जा करा सकता है, लेकिन इसके बाहरी स्वरूप में कोई तोड़फोड़ या निर्माण नहीं कर सकता है। लेकिन कैंटीन संचालक ने वाणिज्य विभाग के अधिकारियों से साठगांठ करके रविवार की रात से कक्ष में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सोमवार को भी काम चला। हेरिटेज कक्ष के बाहरी हिस्से को ढहा दिया गया। इस संबंध में सीनियर डीसीएम रश्मि बघेल को कॉल किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर कुछ तोड़फोड़ तो की गई है, लेकिन प्लेटफार्म नंबर एक के रिफ्रेशमेंट रूम में तोड़फोड़ की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो इसे तुरंत रुकवाया जाएगा। जांच कराने के बाद कार्रवाई होगी।

-दिलीप कुमार सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक, आगरा

बदला गया था ओवरब्रिज का नक्शा
आगरा किला रेलवे स्टेशन के सर्कुेलेटिंग एरिया में करीब तीन साल पहले फुट ओवर ब्रिज बनाया गया था। ओवर ब्रिज के कारण स्टेशन की खूबसूरती प्रभावित हो रही थी। इसके बाद ओवर ब्रिज का नक्शा बदलकर निर्माण कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed