फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hema Malini Reach Bankabihari Temple for Pooja After Win Mathura Lok sabha Elections

जीत के बाद बांकेबिहारी की शरण में पहुंचीं सांसद हेमामालिनी, सेल्फी की मच गई होड़

Fri, 24 May 2019 09:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन-मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन-मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 May 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini Reach Bankabihari Temple for Pooja After Win Mathura Lok sabha Elections
बांकेबिहारी की शरण में पहुंचीं सांसद हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला
सांसद हेमामालिनी पुन: लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद शुक्रवार को ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में आईं। उन्होंने प्रभुदर्शन करने के साथ पूजा अर्चना की। वहीं, ओमैक्स सिटी स्थित उनके निवास पर बधाई देने वालों का दूसरे दिन भी तांता लगा रहा।
विज्ञापन

 
शुक्रवार शाम सांसद हेमामालिनी ने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। मंदिर के सेवायत केडी गोस्वामी ने भगवान के समक्ष दीपक  जलाकर पूजन कराया और प्रसादी पटुका, माला और भोग प्रसाद दिया। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में सांसद हेमामालिनी के साथ फोटो और सेल्फी लेने की होड़ लग गई।
विज्ञापन

 
उधर, सांसद के ओमैक्स सिटी स्थित घर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों का जीत की बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। दिनभर लोग बुके, पुष्प मालाएं और मिठाई लेकर उनको बधाई देने पहुंचे। सांसद ने भी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों के बीच जाकर उनका आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, नवीन चौधरी, राहुल अधिकारी, मोहन शर्मा, मनीष शर्मा, हरिवल्लभ सिंह, जुगलकिशोर शर्मा, हेमंत भारती, जय शर्मा, बॉबी वर्मा, रमेश शर्मा, वैभव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed