{"_id":"5d8e56098ebc3e93a170c2a2","slug":"helth-dengu-in-mainpuri-mainpuri-news-agr407927225","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हावी हो रहा डेंगू, पांच और मरीजों में मिले लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हावी हो रहा डेंगू, पांच और मरीजों में मिले लक्षण
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित किशोरी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में हो रही विभागीय जांच में तीन और मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल में पिछले तीन दिन में हुई 25 जांचों में 18 मरीज डेंगू से पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं नगला निरंजन के बाद अब नगर के डीएन नगर में भी डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गुरुवार को एक किशोरी में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो लोगों को मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है।
शहर के वार्ड नगला निरंजन से शुरू हुआ डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला शहर में बढ़ता ही जा रहा है। नगला निरंजन में जहां 14 मरीजों में डेंगू के लक्षण स्वास्थ्य विभाग को अब तक मिले हैं। वहीं धीरे-धीरे अन्य मोहल्लों में भी डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मोहल्ला डीएन नगर में तीन मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। यहां के निवासी गौरी पुत्री सत्यवीर सिंह और ईशु पुत्र मुनेश कुमार को डेंगू के लक्षण पाए जाने पर सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया जा रहा है।
साथ ही गुरुवार को नेहा पुत्री राकेश कुमार में डेंगू के लक्षण पाए गए थे। नेहा को परिजनों ने शुक्रवाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां डॉ. जेजे राम की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। दूसरी तरफ जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों की जांच तेजी के साथ कराई जा रही है। शुक्रवार को अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की डेंगू जांच कराई गई। इस दौरान तीन और मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। इसके साथ ही पिछले तीन दिन में जिला अस्पताल में हुई कुल 25 जांचों में 18 में डेंगू के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन
उपचार के लिए लगाए गए शिविर
सीएमओ के निर्देश पर शहर के विभिन्न मोहल्लों में डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शिविर लगाए। नगला निरंजन और भोजपुरा में डॉ. राजीव राय, डॉ. अनिल यादव, रविंद्र सिंह गौर, मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह ने शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर उपचार दिया। वहीं लोगों को जागरूक भी किया। नगर के मोहल्ला गोला बाजार में मलेरिया इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने सभासद ब्रजेश कठेरिया के साथ वार्ड में घर-घर जाकर लोगों को डेंगू व अन्य बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। कूलर व अन्य बर्तनों में भरकर रखे गए पानी को फैलवाया गया।