{"_id":"5d34a0818ebc3e6cfa3bf3c2","slug":"helth-center-incrochment-kasganj-news-agr397218696","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य उपकेंद्र पर ग्रामीणों का कब्जा, भरा पशुओं का चारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य उपकेंद्र पर ग्रामीणों का कब्जा, भरा पशुओं का चारा
विज्ञापन
कासगंज पटियाली के मिलक इलाही का बदहाल स्वास्थ्य केंद्र।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के गांव मिलक इलाही के स्वास्थ्य उप केंद्र पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। बंद रहने से ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के कमरों में पशुओं का चारा भर दिया। शिकायत पर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। एएनएम से जवाब मांगा है।
मिलक इलाही गांव तराई इलाके में है। यहां स्वास्थ्य उपकेंद्र बना हुआ है, लेकिन लंबे समय से केंद्र पर कोई चिकित्साकर्मी नहीं पहुंचा है। यहां एएनएम तैनात है, वह भी नहीं पहुंचती है। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी का फायदा दबंग ग्रामीणों ने उठाया है।
उपकेंद्र के कमरों में पशुओं का सूखा और हरा चारा भर दिया है। इसकी शिकायत डीएम चंद्र प्रकाश सिंह को मिली तो उन्होंने उन्होंने सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव से तत्काल जानकारी ली। निर्देश दिए कि यदि उपकेंद्र पर अतिक्रमण है, तो दबंग ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। वहां तैनात एएनएम से जवाब तलब करें। इस पर सीएमओ ने स्वास्थ्य उपकेंद्र से ग्रामीणों का अवैध कब्जा हटवा दिया है।
विज्ञापन
- मिलक इलाही के एएनएम सेंटर पर अव्यवस्थाओं की शिकायत मिली। जिस पर सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए और रिपोर्ट तलब की है- चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम।
- जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटवा दिया है। दबंगों को चिह्नित किया जा रहा है। स्वास्थ्य उपकेंद्र पर तैनात एएनएम से जवाब मांगा गया है।
- डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।