फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Helpline number and email issued for Railway Recruitment Examination

रेलवे भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी के बाद बनाई गई हेल्प लाइन, अभ्यर्थी यहां दें सूचना

Mon, 27 Aug 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 27 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Helpline number and email issued for Railway Recruitment Examination
भारतीय रेलवे

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ऑनलाइन परीक्षा हो रही है। इनमें लोको पायलट और अन्य पदों के लिए ग्रुप सी की परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। आगरा में भी 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षाओं के नाम पर धोखाधड़ी व दलालों से सावधान रहने को हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी जारी की गई है। 

विज्ञापन


रेलवे की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभ्यर्थी किसी के झांसे में नहीं आएं। कोई दलाल संपर्क करता है तो इसकी शिकायत हेल्प लाइन पर करें। बता दें कि पिछली कुछ परीक्षाओं में सॉल्वर गैंग के सक्रिय होने और धोखाधड़ी की बात सामने आई थी। 
विज्ञापन


रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से संचालित इस परीक्षा में 1. 89 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इसी तरह आरपीएफ में इंस्पेक्टर और कांस्टेबिल के पदों के लिए भी लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। अलग अलग तारीखों पर यह परीक्षाएं कराई जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबर पर करें शिकायत

पिछले दिनों कुछ दलालों ने महाराष्ट्र के विसाई में परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से रेल मंत्री के स्पेशल कोटे से रेलवे में भर्ती कराने का झांसा देकर 93 लाख रुपये हड़प लिए। इसकी शिकायत होने पर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया। इसके बाद ही रेलवे ने अभ्यर्थियों के लिए हेल्प लाइन नंबर और ई- मेल आईडी जारी की है। 

रेलवे अधिकारियों ने विज्ञप्ति में कहा है कि वह किसी भी तरह के दलाल या अधिकारी के झांसे में नहीं आएं। परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित हैं, इनमें किसी तरह की अनियमितताओं की गुंजाइश नहीं रखी गई है। इसके बाद भी कोई रेलवे में भर्ती कराने का झांसा देता है तो उसकी शिकायत हेल्प लाइन नंबर -080- 23330378 व 080-23334147 पर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed