फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Helmets should be made mandatory not only at petrol pumps but everywhere

Agra News: पेट्रोलपंप ही नहीं सभी जगह पर की जाए हेलमेट की अनिवार्यता

Wed, 29 Jan 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Helmets should be made mandatory not only at petrol pumps but everywhere
पेट्रोलियम एसोसिएशन की बैठक में मौजूद पदा​​धिकारी। संवाद
मैनपुरी। मैनपुरी पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक कचहरी स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप पर आयोजित हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि सिर्फ पेट्रोल पंप पर ही नहीं, प्रत्येक सार्वजनिक प्वाइंट पर हेलमेट की अनिवार्यता को सख्ती से लागू कराया जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष जीतू भदौरिया ने कहा कि सरकार की पहल का हम सभी डीलर स्वागत करते हैं। सभी हर संभव सहयोग भी देंगे, लेकिन हमारी अपील है कि इस अभियान को मेडिकल स्टोर, अस्पताल, शराब दुकान के साथ अन्य स्थानों के लिए भी अनिवार्य किया जाए। तिराहा, चौराहा पर जहां भी बिना हेलमेट के चालक मिलें, उनके विरुद्ध पुलिस प्रशासन की टीम चालान की कार्रवाई करें।
विज्ञापन

संरक्षक घनश्यामदास गुप्ता ने कहा कि स्कूल और कालेज में सर्वाधिक युवा दोपहिया वाहनों के साथ चलते हैं। यहां बिना हेलमेट के पहुंचने वाले विद्यार्थियों के विरुद्ध स्कूल संचालक अथवा प्रबंधक कार्रवाई कराएं। सर्वाधिक व्यवस्था तो पुलिसकर्मी ही बिगाड़ रहे हैं। वर्दी का रुतबा बताकर बिना हेलमेट के पेट्रोल डालने का दबाव डालते हैं। हम सिर्फ चालकों को समझा सकते हैं, नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। बैठक में उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सचिव सौरभ यादव, सह सचिव अंशुल कुमार आदि पेट्रोलियम डीलर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed