फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy traffic jam on Yamuna Kinara and Fatehabad Road, people stranded for hours

Agra News: यमुना किनारा और फतेहाबाद रोड पर भीषण जाम, लोग घंटों फंसे रहे

Tue, 24 Feb 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jam on Yamuna Kinara and Fatehabad Road, people stranded for hours
यमुना किनारा में जाम
आगरा। श्मशान घाट चौराहे पर वाहनों की अधिकता के चलते सोमवार रात यमुना किनारा रोड पर एक घंटे से अधिक समय तक वाहनों के चक्केे जाम रहे। वाहनों की कतारें स्ट्रेची ब्रिज पार करते हुए एत्माद्दौला व्यू पॉइंट तक पहुंच गईं। जाम का असर बिजलीघर से बालूगंज और माल रोड होते हुए फतेहाबाद रोड तक नजर आया। ताज महोत्सव और शादी समारोह में जाने वाले लोग जाम में फंसकर परेशान हो गए।
विज्ञापन


आगरा किला से शाहजहां गार्डन की ओर के मार्ग पर मंटोला नाला की टैपिंग के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। एक लेन बंद कर मार्ग को एकल किया गया है। इसी तरह फतेहाबाद रोड पर भी नमामि गंगे योजना के तहत निर्माण कार्य से एक लेन बंद है। दोनों ओर का ट्रैफिक एक ही लेन से निकाला जा रहा है। यमुना किनारा रोड पर ताजमहल आने वाले पर्यटकों की कारों को पार्किंग माफिया सड़क पर ही पार्क करवा रहे हैं। इससे पुरानी मंडी जाने वाले वाहनों को दिन भर रेंग कर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

रात के समय बिजलीघर की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। पुलिसकर्मियों ने सही समय पर ध्यान नहीं दिया, इससे रात आठ बजे से यमुना किनारा रोड पर वाहनों के चक्के जाम हो गए। श्मशान घाट चौराहा पार करना मुश्किल हो गया। एक फीट की दूरी तय करने में लोगों को 20 मिनट से अधिक समय लगा। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हुआ। वाहन रेंग-रेंग कर निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताज महोत्सव और शादी में पहुंचने में छूटे पसीने
फतेहाबाद रोड, माल रोड, बालूगंज से बिजलीघर तक सोमवार को पूरा दिन वाहन रेंग-रेंग कर निकल रहे थे। यमुना किनारा रोड पर जाम लगने के बाद इन मार्गों पर भी निकलना मुश्किल हो गया। जाम में फंसे वाहनों का शोर और धुआं के कारण दोपहिया वाहनों से जाने वालों को घुटन होने लगी। ताज महोत्सव में मशहूर गायक परमीश वर्मा की प्रस्तुति थी। उनके प्रशंसकों की भी भीड़ रही। फतेहाबाद रोड पर अधिकांश होटलों और मैरिज होम में शादी समारोह होने से वहां पहुंचना भी मुश्किल रहा।

बसों के अवैध ठहराव से जाम
पुलिस और परिवहन विभाग नेशनल हाईवे पर बसों के अवैध ठहराव को रोक नहीं पा रहा है। रामबाग, वाटरवर्क्स, सुल्तानगंज की पुलिया, अबुल उलाह दरगाह कट, भगवान टाॅकीज चौराहा और आईएसबीटी पर सुबह 10 बजे से लेकर 6 बजे शाम तक बसों के रुकने के चलते जाम लगने के कारण राहगीर परेशान होते रहे। इस दौरान पुलिस की व्यवस्थाएं फेल साबित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed