{"_id":"6a078aefcadbf7ef1e01567c","slug":"heavy-traffic-jam-on-the-service-road-of-sultanganj-culvert-vehicles-stuck-for-hours-agra-news-c-25-1-agr1034-1060116-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सुल्तानगंज पुलिया की सर्विस रोड पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सुल्तानगंज पुलिया की सर्विस रोड पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे वाहन
विज्ञापन
सुल्तानगंज फ्लाई ओवर पर शुक्रवार शाम छह बजे रोडवेज बस खडी़ होने से जाम लग गया, इस दौरान जाम में
आगरा। एमजी रोड पर कुछ राहत मिलने के बाद मेट्रो के काम से कमला नगर, सुल्तानगंज पुलिया के साथ हाईवे के गुरुद्वारा गुरु का ताल पर जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। शुक्रवार को कमला नगर और लंगड़े की चौकी स्थित सर्विस रोड पर जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
आगरा कैंट से भगवान टॉकीज तक मेट्रो के पिलर लगभग बनकर तैयार हो गए हैं। ज्यादातर पिलर पर यू गर्डर रखने का काम भी पूरा हो गया है। इसके बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। इससे एमजी रोड पर जाम से कुछ राहत मिलने लगी है, लेकिन हाईवे पर सुल्तानगंज पुलिया से लेकर वाटर वर्क्स तक समस्या बढ़ गई है। दोनों तरफ की सर्विस रोड पर मेट्रो ने बैरिकेडिंग लगाई है। इससे वाहनों को डायवर्ट कर हाईवे से निकालना पड़ता है। इसके साथ ही सर्विस रोड पर दोनों तरफ के वाहन आने पर लंबी लाइन लग रही है।
शुक्रवार को भी दोपहर 12:00 बजे से जाम लगना शुरू हुआ। 3:00 बजे तक लंबी लाइन लगी रही। गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर वाहनों के टर्न लेने के दौरान बस और ट्रक फंसने से जाम लगा रहा। दोपहर से शाम तक यही हाल रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बसों के रुकने से और बढ़ी परेशानी
सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर से पहले अबुल उलाह कट के सामने रोडवेज बस और डग्गामार वाहनों की वजह से रोजाना जाम लग रहा है। पूर्व में कई बार अभियान चलाकर कर बसों का ठहराव रोकने के लिए कार्रवाई की गई, लेकिन कुछ दिन बाद फिर वही स्थिति होने लगी। भगवान टॉकीज की तरफ से रामबाग की तरफ जाने वाले वाहनों को जाम में फंसना पड़ रहा है।